फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People are falling prey to the APK file trap; over 15 such cases have been reported in two months.

Ballia News: एपीके फाइल के जाल में फंस रहे लोग, दो महीने में 15 से ज्यादा ऐसे मामले आए

Sat, 13 Jun 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
People are falling prey to the APK file trap; over 15 such cases have been reported in two months.
बलिया। साइबर ठग शादी के निमंत्रण, ई-चालान, पार्सल डिलीवरी, बिजली बिल बकाया, केवाईसी अपडेट के नाम पर मोबाइल फोन पर एंड्रॉइड पैकेज किट (एपीके) फाइल भेजकर बैंक खातों से रकम उड़ा रहे हैं। जिले में दो महीने में 15 से ज्यादा ऐसे मामले आ चुके हैं।
विज्ञापन

साइबर अपराध के प्रति लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बावजूद जिले में साइबर ठगी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। साइबर थाना प्रभारी नदीम फरीदी ने बताया कि ठग व्हाट्सएप, एसएमएस व अन्य माध्यमों से लिंक अथवा फाइल भेजते हैं।
विज्ञापन

जैसे ही कोई व्यक्ति उस फाइल को डाउनलोड कर इंस्टॉल करता है, मोबाइल का नियंत्रण साइबर अपराधियों के हाथ में पहुंच जाता है। इसके बाद वे मोबाइल में मौजूद बैंकिंग एप, पासवर्ड, ओटीपी, संपर्क सूची और अन्य गोपनीय जानकारियां हासिल कर लेते हैं। कुछ ही मिनटों में बैंक खाते से रकम निकाल ली जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर ठगी से बचने के लिए किसी भी अनजान नंबर से प्राप्त एपीके फाइल या लिंक को डाउनलोड न करें। बैंक, सरकारी विभाग या प्रतिष्ठित कंपनियां सामान्यत: इस प्रकार की फाइल भेजकर कोई एप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहती हैं। थोड़ी सी लापरवाही और लालच जीवनभर की कमाई को खतरे में डाल सकती है। इसलिए किसी भी अज्ञात लिंक या एपीके फाइल से सावधान रहना जरूरी है। साइबर ठगी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर फोन करे, समय रहते ठगी का पैसा होल्ड कर वापस आने की संभावना रहती हैं।

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में सड़क किनारे निकासी नालियों पर अतिक्रमण करके बैठे दुकानद

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में सड़क किनारे निकासी नालियों पर अतिक्रमण करके बैठे दुकानद

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में सड़क किनारे निकासी नालियों पर अतिक्रमण करके बैठे दुकानद

नगर निगम हमीरपुर के तहत मुख्य बाजार में सड़क किनारे निकासी नालियों पर अतिक्रमण करके बैठे दुकानद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed