फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People are falling ill with fever and fungal infections amidst the rain and humidity.

Ballia News: बारिश व उमस के बीच बुखार, फंगल इंफेक्शन से लोग बीमार हो रहे

Mon, 20 Jul 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
People are falling ill with fever and fungal infections amidst the rain and humidity.
मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के दौरान मरीज का उपचार करते चिकित्सक। संवाद
बलिया। बारिश और उमस के बीच बच्चों से लेकर बुजुर्ग बीमार पड़ रहे। वायरल, फंगल इंफेक्शन, उल्टी दस्त व सांस फूलने की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों के इलाज के लिए रविवार को जिले के 79 स्वास्थ्य केंद्रों व शहर के दो अर्बन स्वास्थ्य केंद्राें पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। मेला में पेट दर्द, उल्टी दस्त, हाई बीपी शुगर, डायरिया, वायरल फीवर, दाद खाज व आंखों में इंफेक्शन के मरीज बेहतर इलाज की आस में पहुंचे। कई अस्पतालों पर एलौपैथ चिकित्सक न होने के कारण फार्मासिस्ट व वार्ड बॉय मरीजों का इलाज किया। मेला के नोडल एसीएमओ डॉ. योगेन्द्र दास ने बताया कि 1381 मरीजों का इलाज हुआ।

इंदरपुर : पीएचसी, न्यू पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में बुखार व त्वचा रोग के मरीजों की संख्या अधिक रही। न्यू पीएचसी बछईपुर पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने 45 मरीजों का परीक्षण कर इलाज किया। शैलेन्द्र त्रिपाठी व बलबीर सिंह मौजूद रहे। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 20 मरीजों का उपचार किया। सुबह से रुक रुक कर हो रही बारिश का प्रभाव भी मेले पर देखने को मिला। बारिश के कारण मरीजों की संख्या कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed