फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   People are careless even after five infected

पांच संक्रमित के बाद भी लोग बेपरवाह

Tue, 04 Jan 2022 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 06:51 PM IST
विज्ञापन
People are careless even after five infected
बलिया। जनपद में कोरोना लगातार बढ़ता ही जा रहा है। आलम यह है कि नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। इसका नतीजा है कि सोमवार को एक महिला पॉजिटिव पाई गई। इस प्रकार जनपद में कुल पांच पॉजिटिव संक्रमित मरीज पाए गए हैं। बावजूद लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। न कोई मास्क लगा रहा है और न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ही कर रहा है। कहीं ऐसा न हो कि एक बार फिर जनपद कोरोना की तीसरी लहर की चपेट में आ जाए। उधर, स्वास्थ्य महकमा व्यापक स्तर पर सैंपल लेने तथा कोरोना टीका लगाने में जुटा है।
विज्ञापन

मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन में सोमवार को नगर के जापलिनगंज निवासी एक महिला पॉजिटिव मिली है। जिले में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या पांच हो गई है। होम आइसोलेशन में तीन तथा एल-2 बसंतपुर में एक मरीज को भर्ती किया गया है। जबकि एक का लखनऊ में इलाज चल रहा है। वहीं सोमवार को कुल 4423 लोगों की जांच की गई। जबकि शनिवार को नगरा, रेवती एवं बेलहरी ब्लॉक में एक-एक संक्रमित मरीज मिले थे। रविवार को जिला अस्पताल में बिहार के सारण जिला का सब्जी विक्रेता पॉजिटिव मिला था। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ तन्मय कक्कड़ ने बताया कि जनपद में कोरोना की तीसरी लहर की शुरूआत हो चुकी है। बचाव ही सबसे सरल तरीका है। टीका लगने के बाद भी सोशल डिस्टेंसिंग और बार-बार हाथ धोएं एवं मुंह पर मॉस्क लगाएं। कहा कि आपकी लापरवाही भविष्य में भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed