फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pending application for income, caste and residence certificate

ऑनलाइन आवेदनों के निस्तारण में हो रही लापरवाही

Sat, 30 May 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Pending application for income, caste and residence certificate
बलिया। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के किए गए ऑनलाइन आवेदन का निस्तारण नहीं होने से आवेदन करने वाले परेशान हैं। खासकर रोजगार के लिए आवेदन करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में आठ विभागों की 26 सेवाएं वर्ष 2012 से ही ऑनलाइन हैं। 2015 में इन सेवाओं को ई-डिस्ट्रिक से जोड़ा गया था। नियमानुसार इन सेवाओं के तहत किए गए आवेदन को अधिकतम 15 दिनों में निस्तारित करना जरूरी है लेकिन इन दिनों बड़ी संख्या में आवेदन लंबित हैं। लॉकडाउन में सरकार ऑनलाइन कार्यों को बढ़ावा दे रही है वहीं आनलाइन आवेदनों का निस्तारण नहीं होने से लोग परेशान हैं। इन दिनों विभिन्न भर्तियों के विभिन्न विभागों की ओर से आमंत्रित किए गए हैं। इसके लिए खासकर जाति व निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है। इसके लिए किए गए आवेदनों का निस्तारण नहीं हो रहा हैं। आय प्रमाण के 1080, जाति प्रमाण के 1963 और निवास प्रमाण के 2088 आवेदन लंबित हैं। सदर तहसील के सोहांव गांव के आठ लोगों ने आय, जाति व निवास प्रमाण के लिए 14 मई को आवेदन किया है जो 15 दिनों बाद भी संबंधित लेखपाल के यहां लंबित है। सोहांव ब्लॉक के भरौली निवासी ने परिवार रजिस्टर की नकल का आवेदन आठ मई को किया जो 22 दिनों से ही ब्लॉक के एडीओ पंचायत के यहां लंबित है।
विज्ञापन

-
आनलाइन आवेदनों को समय से निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है। समय से निस्तारण नहीं करने वालों से स्पष्टीकरण मांगते हुए कार्रवाई की जाएगी।- अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम, सदर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed