फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pen down strike of state employees

प्रदेश सरकार के खिलाफ कर्मचारियों ने बुलंद की आवाज

Mon, 21 Dec 2015 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 21 Dec 2015 09:19 PM IST
विज्ञापन
Pen down strike of state employees

विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आह्वान पर 22 से आयोजित दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल के समर्थन में जनपद के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग कार्यालय परिसर से बाइक जुलूस निकाला। यह जुलूस के विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचा। जहां कर्मचारियों अपनी मांगों के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 22 और 23 दिसंबर से आयोजित कर्मचारियों के पेन डाउन हड़ताल के समर्थन में जिले के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के लोगों नगर के कुुंवर सिंह चौराहा स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय से बाइक जुलूस निकाला। जुलूस बहादुरपुर पुल से वापस होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कृषि विभाग कार्यालय, लोक निर्माण विभाग, ट्रेजरी, अस्पताल, माडल तहसील, आईटीआई, विकास भवन होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। जहां कर्मचारी नेताओं ने हड़ताल को सफल बनाने की अपील की। कहा कि प्रदेश सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में दो दिवसीय पेन डाउन हड़ताल शुरू करने जा रहे हैं। जिसमें पुराना पेंशन सहित कर्मचारियों के रिक्त पदों को भरने आदि मुद्दों पर हम सरकार के गलत नीतियों का विरोध करेंगे। इस मौके कर्मचारी नेता सत्या सिंह, बृजेश सिंह, ज्ञानेंद्र दूबे, अजय यादव, शंभू नाथ सिंह, संजीव कुमार मिंटू चौबे, देवेंद्र सिंह, राजेश  सिंह, अनिल सिंह, अजय कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed