फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Payment of more than 10 crores to favourite firms without tender for eight years

Ballia News: आठ वर्ष से बिना टेंडर चहेती फर्मों को 10 करोड़ से अधिक का भुगतान

Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Payment of more than 10 crores to favourite firms without tender for eight years
बलिया। स्वास्थ्य विभाग में टेंडर में खेल हो रहा है। पिछले आठ वर्षों से अस्पतालों में भोजन, प्रिटिंग, सिविल वर्क, ट्रेनिंग, पेंटिंग का टेंडर नहीं हुआ है। जबकि हर वर्ष टेंडर का नियम है। हाल यह है कि जिम्मेदार चहेती फर्मों को हर वर्ष 10 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान करते रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र ने बीते नौ मई को डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार को पांच बिंदुओं पर स्वास्थ्य विभाग में तमाम अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत करते हुए जांच की मांग की थी। पत्र में कहा था कि प्रत्येक पटल सहायक अपने गिने-चुने ठेकेदारों से मिलकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायत की थी कि एनएचएम के पटल सहायक कर्मचारी काफी दिनों से कुंडली मार कर जमे हुए हैं। आरबीएसके और सपोर्टिंग सुपरविजन में चलने वाली 60 गाड़ियां एक ही फर्म द्वारा 2018 से संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने पांच बिंदु में चौथे बिंदु की जांच सीडीओ ओजस्वी राज से कराई है। वहीं, अन्य बिंदुओं की जांच नहीं हुई।
इस बाबत सीएमओ डॉक्टर संजीव वर्मन ने कहा कि अस्पतालों में मरीजों को मिलने वाले भोजन, प्रिटिंग, सिविल वर्क, ट्रेनिंग का टेंडर 2027 में होगा। अभी जेम पोर्टल से काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed