{"_id":"68e811a61c97d849be0dca31","slug":"paver-blocks-installed-for-six-kilometers-began-to-collapse-within-two-months-ballia-news-c-190-1-bal1001-149900-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: छह किमी तक लगाए गए पेवर्स ब्लाॅक दो महीने में धंसने लगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: छह किमी तक लगाए गए पेवर्स ब्लाॅक दो महीने में धंसने लगे
विज्ञापन
टेंगरही से जयप्रकाश नगर तक बीएसटी बंधे पर 22 किलोमीटर तक सड़क के किनारे 15.26 करोड़ से पेवर्स ब्लॉक का कार्य कराया जाना है।
पीडब्ल्यूडी ने दलन छपरा से आगे कोडरहा रामपुर से कार्य का शुभारंभ किया है। छह किलोमीटर की दूरी में कार्य हुआ है। लेकिन दो महीने में ही पेवर्स ब्लाॅक धंसने लगे हैं।
हालांकि विभाग का कहना है कि गत दिवस हुई भारी बारिश में कार्य को नुकसान पहुंचा है। जल्द ही इसे सही कराया जाएगा। बता दें कि हाल के वर्षो में टेंगरही से जयप्रकाश नगर तक बीएसटी बंधे पर पीडब्ल्यूडी ने करोड़ों की लागत से सड़क मार्ग का निर्माण किया था। इसके बाद से उक्त सड़क से टेंगरही से जयप्रकाश नगर, जानकी बाजार होते हुए आरा बिहार तक जाने के लिए लोगों को काफी सहूलियत मिली। हालांकि दलन छपरा के आसपास उक्त सड़क कई जगह क्षतिग्रस्त भी हो गई है। सड़क की पटरियों पर वित्तीय वर्ष 2024-25 में पेवर्स ब्लॉक लगाने के लिए शासन ने 15.26 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की थी। कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य अभी शुरू ही किया था कि पेवर्स ब्लॉक क्षतिग्रस्त होना शुरू हो गए। हालांकि विभाग का दावा है कि गत शुक्रवार को हुई बारिश में पेवर्स ब्लॉक कार्य नष्ट हुआ है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगभग दो महीने पहले निर्माण शुरू हुआ था। निर्माण में काफी धांधली बरती गई है। बचाव के लिए बारिश को बहाना बनाया जा रहा है।
मामले में पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अनीश कुमार ने कहा कि निर्माण कार्य के मानक में कोई कोताही नहीं हो रही है। अभी कार्य शुरू किया गया है। सिर्फ छह किलोमीटर की दूरी में कार्य किया गया था।
विज्ञापन
शुक्रवार को बारिश में कार्य क्षतिग्रस्त हुआ है। कई जगह दीवार भी टूट गई है। निरीक्षण किया जा रहा है। नष्ट हुए ब्लाक और टूटी दीवार को पुनः बनाया जाएगा।
पूर्व विधायक, भाजपा सुरेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि ठेकेदारों से मिंलीभगत कर पीडब्ल्यूडी ने परियोजना में काफी गोलमाल किया है। छोटा सा कार्य करा भुगतान भी अधिक किया है।
कराए गए कार्य में 75 फीसदी नष्ट हो चुका है। बारिश को बहाना बनाया जा रहा है। मामले में प्रमुख सचिव से मिलकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की जाएगी।