फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Patients arrived from 47 km away, doctors sat in OPD after 9 o'clock

Ballia News: 47 किमी दूर से पहुंचे मरीज, नौ बजे के बाद ओपीडी में बैठे चिकित्सक

Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Patients arrived from 47 km away, doctors sat in OPD after 9 o'clock
बलिया। जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्था की हालत में सुधार नहीं हो रहा है। तमाम दावाें के बावजूद जिला अस्पताल की ओपीडी में चिकित्सक सुबह नौ बजे तक नहीं बैठ रहे हैं। तेज धूप में 45 किमी दूर से बेहतर इलाज कराने की आस में जिला अस्पताल पहुंच रहे मरीजों को निराशा हाथ लग रही है। सीएमएस के लगातार माॅनिटरिंग के बावजूद चिकित्सकों पर असर नहीं पड़ रहा है। अस्पताल परिसर के आवास में रहने वाले चिकित्सक नौ बजे के बाद ओपीडी में पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की सोमवार की पड़ताल के दौरान सुबह 8.45 बजे तक पर्ची काउंटर पर 38 से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो चुका था। चिकित्सक के इंतजार में मरीज ओपीडी के बाहर बैठकर व खड़े होकर इंतजार करते रहे। 47 किमी दूर हुसैनपुर वंशीबाजार निवासी अशोक सिंह ने बताया कि तेज धूप के कारण मां का इलाज कराने के लिए सुबह छह बजे घर से निकल कर आठ बजे से पूर्व अस्पताल पहुंच गए। नौ बजे के बाद डॉक्टर ओपीडी में बैठे।
विज्ञापन

भीड़ होने के कारण चिकित्सक से दिखलाने व खून जांच व दवा लेने में 12 बज गया। अन्य कई मरीज बैरिया, पचखोरा, इंदरपुर व कुछ तो गाजीपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी आए थे। सुबह आने वालों में अधिकतर मरीज दूर के रहे। सीएमएस 9.20 बजे पहुंचकर ओपीडी में बैठे चिकित्सकों व कर्मचारियों की जांच करने लगे। 28 चिकित्सकों में 11 चिकित्सक नौ बजे से ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज कर रहे थे। अन्य आधा से एक घंटा विलंब से ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों फिजिशियन की कुर्सी 9. 25 तक खाली होेने के कारण शुगर वाले मरीज खाली पेट खून जांच कराने व रेबीज इंजेक्शन लगवाने वाले मरीज भटकते मिले। गर्मी के कारण दूर दराज से मरीज सुबह आठ बजे तक पहुंच जा रहे है, तेज धूप होने से पूर्व जांच व दवा कराने के बाद आराम से घर लौट सके। लेकिन जब ओपीडी में चिकित्सक लेट बैठने के बैठ रहे तो खून व एक्स-रे जांच कराने में 11 बज जा रहा है।

-------------
गर्मी को देखते हुए ओपीडी में सभी चिकित्सकों को समय से बैठ कर मरीजों के इलाज का निर्देश दिया गया है। इसकी लगातार मानिटरिंग की जा रही है। इमरजेंसी के कारण कुछ चिकित्सक ओपीडी में लेट से बैठे हैं। मरीजों को समय से चिकित्सकीय सुविधा मिले इस पर विशेष ध्यान है। - डाॅक्टर सुजीत कुमार यादव, सीएमएसम जिला अस्पताल।


-----------------------

एक्स-रे जांच कराने के लिए हंगामा

जिला अस्पताल में एक्स-रे विभाग में सोमवार को जांच कराने के लिए मरीजों की काफी भीड़ रही। लंबी लाइन लगी थी। इसी बीच जांच कराने के लिए कुछ मरीज जबरदस्ती अंदर घुस गए। इसपर अस्पताल कर्मी ऐसे लोगों को बाहर निकालने लगे। इसको लेकर हाथापाई की नौबत आ गई। वहां, तैनात सुरक्षाकर्मियों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। शहर के चमन सिंह बाग रोड निवासी मंजू देवी ने कर्मचारियों पर लाइन से जांच न करने का आरोप लगाया। सीएमएस को शिकायत की। सीएमएस एसके यादव ने कहा कि भीड़ ज्यादा होेने के कारण पहले जांच कराने के लिए कुछ लोग दबाव बनाते हुए जबरदस्ती कर रहे थे। कर्मचारी के विरोध करने पर हंगामा हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed