{"_id":"6133ae608ebc3e01e45ba0cb","slug":"patients-are-not-getting-food-scavengers-are-missing-ballia-news-vns60973269","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों को नहीं मिल रहा खाना, सफाईकर्मी मिले गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों को नहीं मिल रहा खाना, सफाईकर्मी मिले गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया। जिला अस्पताल में शनिवार को कमिश्नर के निरीक्षण के दौरान मरीजों को दी जाने वाली सुविधा और व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आ गई। मरीजों ने अस्पताल में खाना न मिलने की शिकायत की। अस्पताल के सफाईकर्मी नदारद दिखे। इससे कमिश्नर सफाई से संतुष्ट नजर नहीं आए। उन्होंने मामले में कार्यदायी एजेंसी के साथ ही अधिकारियों पर कार्रवाई के संकेत दिए हैं।
जनपद दौरे के दौरान कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का जायजा लेना था। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का सत्यापन किया। इस दौरान एक मरीज ने खाना न मिलने की बात कही। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वीपी सिंह से सवाल किया। सख्त निर्देश दिया कि मरीजों को मिलने वाली हर सुविधाओं को समय से उपलब्ध कराई जाए। कमिश्नर ने पीकू वार्ड के संचालन की स्थिति की जानकारी ली तो बताया गया कि मेडिकल उपकरण आना बाकी है। आते ही इसका संचालन शुरू हो जाएगा। अस्पताल की साफ-सफाई के लिए चयनित एजेंसी के कर्मचारी नदारद थे। उन्होंने कहा कि अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर होनी चाहिए। अनियमितताओं में दोषी एजेंसी और अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।