{"_id":"99b59e1133a17621321e68e6768db035","slug":"pathways-to-performance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के लिए महिलाओं ने किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Fri, 19 Jun 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पर रास्ते की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि सीआरओ राधेश्याम पाठक को ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि समय से समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन जारी रखेंगी।
ज्ञापन में बताया है कि गांव में जाने वाले रास्ते को कुछ लोगों ने जबरदस्ती घेर कर अवरुद्ध कर दिया है। इससे कई लोगों का आवागमन अवरुद्ध हो गया है। दीवार फादकर आने जाने पर लोग आए दिन गालीगलौज तथा जानमाल की धमकी देते हैं।
रास्ता बंद करने वाले परिवार के लोग बार-बार घर छोड़ने की धमकी दी जाती है। रास्ता बंद करने वाले लोग जमीन खरीदने-बेचने का कारोबार करते हैं। इस मामले में थानाध्यक्ष बांसडीहरोड तथा पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की गई है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।