{"_id":"6abe9e724fe1a40bbe058924","slug":"path-cleared-for-overbridges-at-five-special-crossings-soil-testing-completed-ballia-news-c-190-1-bal1001-174181-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: फाइव स्पेशल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की राह हुई आसान, मिट्टी की जांच पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: फाइव स्पेशल क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज की राह हुई आसान, मिट्टी की जांच पूरी
विज्ञापन
बांसडीहरोड रेलवे स्टेशन के समीप ओवरब्रीज निर्माण के लिए शुरु हुआ खुदाई का कार्य। संवाद
वाराणसी-छपरा रेलखंड के बांसडीह रोड रेलवे स्टेशन के समीप फाइव स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्माण से पहले होने वाली मिट्टी की जांच का काम पूरा कर लिया गया है। अब जांच के लिए लिए गए मिट्टी के नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद पुल के पिलरों की क्षमता, नींव की गहराई और ओवरब्रिज का विस्तृत डिजाइन तैयार किया जाएगा।
रेल विभाग और जीओ टेक कंपनी की पहल पर इंजीनियरों और तकनीकी कर्मियों की टीम ने प्रस्तावित स्थल पर कई स्थानों पर करीब 40 मीटर तक गहरी बोरिंग की। इसके बाद अलग-अलग गहराई से मिट्टी के नमूने एकत्र किए गए। इन नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
साइड इंचार्ज पिंटू कुमार ने बताया कि मिट्टी की गुणवत्ता और संरचना के आधार पर ओवरब्रिज की तकनीकी रूपरेखा तय की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद विस्तृत डिजाइन तैयार होगा। उन्होंने बताया कि डिजाइन तैयार होने के बाद प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। स्वीकृति मिलने के बाद निविदा जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
फाटक बंद होते ही लगती है वाहनों की कतार
फाइव स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर दिनभर छोटे-बड़े वाहनों और पैदल यात्रियों की आवाजाही रहती है। ट्रेनों के गुजरने के दौरान फाटक बंद होते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। इससे स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और मरीजों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ती है। कई बार एंबुलेंस भी जाम में फंस जाती है, जिससे आपात स्थिति में मुश्किल बढ़ जाती है। मिट्टी जांच पूरी होने की सूचना के बाद बांसडीह रोड बाजार, मनियारी जसाव, हरिपुर समेत आसपास के गांवों के लोगों में ओवरब्रिज निर्माण को लेकर उम्मीद बढ़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरब्रिज बनने से रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम से स्थायी राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। स्थानीय निवासी जितेंद्र सिंह, घनश्याम सिंह और बबलू पांडेय ने कहा कि फाइव स्पेशल रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराया जाना चाहिए। इससे रोजाना जाम की समस्या से लोगों को निजात मिल सकेगी।