फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Passengers worried due to divert of three trains

तीन ट्रेनों का रूट डायवर्ट होने से यात्री रहे परेशान

Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
Passengers worried due to divert of three trains
बैरिया। बिना किसी सूचना के डाउन सद्भावना, डाउन पूर्वांचल तथा अप गोंदिया एक्सप्रेस का रूट शनिवार को अचानक डायवर्ट कर देने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुरेमनपुर ट्रेन पकड़ने आए यात्रियों ने इसे लेकर हो हल्ला मचाया और मनमाना किराया देकर यात्रियों को छपरा जाकर ट्रेन को पकड़ना पड़ा।
विज्ञापन

सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन होकर गुजरने वाली 0416 डाउन सद्भभावना, 05050 डाउन पूर्वांचल एक्सप्रेस के अलावा 05231 अप गोंदिया एक्सप्रेस का शनिवार को अचानक रूट डायवर्ट करते हुए औड़िहार, भटनी, सिवान होते छपरा से कर दिया गया। इन ट्रेनों को पकड़ने जब यात्री सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। इसके बाद यात्री परेशान हो उठे। कुछ यात्रियों ने जहां अपना टिकट निरस्त करा दिया, वहीं कुछ यात्री निजी वाहनों को रिजर्व कर छपरा गए। इसके लिए उन्हें निजी वाहनों को 1500 से लेकर दो हजार तक खर्च करना पड़ा। इस बाबत सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन अधीक्षक एलपी वर्मा ने बताया कि रूट डायवर्जन को लेकर कोई जानकारी नहीं थी। अचानक विशेष परिस्थितियों में रेलवे की ओर से रूट डायवर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed