फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Parwal farming is proving to be a profitable deal

Ballia News: फायदे का सौदा साबित हो रही परवल की खेती

Thu, 22 Jun 2023 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Parwal farming is proving to be a profitable deal
बैरिया। परवल बोने वाले किसान अपनी खेती की बदौलत परिवार की गाड़ी खींच रहे हैं बल्कि बेरोजगारी को भी अलविदा कह चुके हैं। कटान में काफी जमीनें जाने के बाद भी किसान थोड़े में ही बहुत कुछ करने की क्षमता रखते हैं।
विज्ञापन

गंगा का तटवर्ती इलाका परवल की मंडी बन चुकी है। नौरंगा, शिवपुर, पांडेयपुर, मझौवा, हल्दी, गायघाट, बेलहरी, धर्मपुरा सहित दर्जनों गांवों के किसान बड़े पैमाने पर परवल की खेती करते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों क्विंटल बिक्री के लिए बाहर जाता है। परवल की खेती में लगे किसानों ने बताया कि अब पहले के मुताबिक परवल की खेती में लागत भी कम नहीं है।
विज्ञापन

एक दशक पहले प्रति बीघा लागत 10 से 15 हजार तक आती थी। अब लगान और मजदूरी बढ़ जाने से वही लागत 30 से 35 हजार रुपये प्रति बीघा पहुंच जा रही है। परवल की किस्मों में यहां की मिट्टी पर तुमरिया, शंखा, छाप ज्यादा उत्पादन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय में इसी तरह की खेती का जमाना है। यही कारण है कि पढ़े-लिखे युवा भी इस खेती में लग गए। अब वह खुद अपनी तकदीर अपने हाथों संवारने का काम कर रहे हैं। प्रति बीघा मुनाफा के बाबत बताया कि यदि मौसम और बाजार ठीक रहा तो प्रति बीघा मुनाफा भी 40 से 80 हजार तक हो जाता है। परवल की यह खेती शुद्धता का भी प्रतीक है। परवल के खेतों में किसान एक संत का जीवन व्यतीत करते हैं। उनका मानना है कि सरकार यदि किसानों को संसाधन मुहैया कराए तो इसी परवल की खेती में सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिल सकता है।

बढ़ रहा क्रेज, भंडारण की हो व्यवस्था
बैरिया। इस क्षेत्र के किसानों के परवल बिक्री का मुख्य केंद्र रानीगंज मंडी व सुरेमनपुर का बाजार है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि यदि विपणन भंडारण की व्यवस्था हो जाए तो परवल किसानों को दूना मुनाफा हो सकता है। अन्यथा परवल सस्ते दामों में भी परवल बेचने पड़ जाते हैं। चूंकि परवल कच्चा सौदा होता है, शाम तक उसकी बिक्री नहीं हुई तो किसानों को क्षति का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यदि यहां भंडारण की व्यवस्था हो जाए तो वही परवल अगले दिन अच्छा मुनाफा दे सकता है। अब परवल की मिठाइयां भी बन रही हैं। इससे परवल का क्रेज और बढ़ गया हैं।


विदेश जाएगा परवल
बैरिया। परवल उत्पादक किसानों को लाभदायक मूल्य और अच्छा बाजार उपलब्ध कराने का भरोसा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने दिया है। जल्द ही इस क्षेत्र में फूड प्रोसेसिंग इकाई की स्थापना की जाएगी। यहां से उचित व्यवस्था के साथ किसानों की सब्जियां सीधे विदेश जाएंगी। नदी मार्ग से भी किसानों का उत्पादन देश के दूसरे भागों में भेजे जाने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने को प्रतिबद्ध है और इसके लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed