फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Party worker key

पार्टी के लिए कार्यकर्ता अहम

Sat, 12 Aug 2017 10:58 PM IST
ballia
ballia Updated Sat, 12 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
Party worker key
नरहीं में आयोजित कार्यक्रम में मंचासीन मुख्य अतिथि केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा व अन्य। - फोटो : ballia
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि  विनोद राय जैसे कार्यकर्ताओं के बलिदान के बूते ही भारतीय जनता पार्टी ने यह मुकाम हासिल किया है। कहा कि विनोद राय जैसे कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी की जब तक बुनियाद रहेगी याद किया जाता रहेगा। इस सरकार से अपेक्षा पालने वाले लोगों से उन्होंने निवेदन किया कि बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने में भाजपा की सरकार रात-दिन लगी हुई है। थोड़ा सा सब्र करें फर्क आपको बहुत जल्दी दिखाई देगा।यह बातें उन्होंने शनिवार को नरहीं गोली कांड की बरसी पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि एक वर्ष पूर्व आज ही के दिन हुए उस अत्याचारी घटना को याद कर दिल दहल जाता है। जब एक निर्दोष को न्याय दिलाने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग थाने के पर धरने पर बैठे हुए थे और अंधेरी रात में शांतिपूर्वक सत्याग्रह कर रहे थे। तभी लोगों पर बर्बर तरीके से लाठियां व गोली बरसाई गई। इसके अलावा सांसद भरत सिंह, विधायक सुरेंद्र सिंह, अलका राय, पूर्व विधायक भगवान पाठक, पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह, पूर्व मंत्री राजधारी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद दुबे आदि ने संबोधन किया। इससे पूर्व स्व विनोद राय की मूर्ति का अनावरण भी किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर  गाजीपुर के जिलाध्यक्ष भानू प्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, नागेंद्र पांडेय, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र यादव, आनंद राय मुन्ना, प्रमोद राय बब्लू, जितेंद्र तिवारी, किरण राय, अंजनी मौजूद रहे। अध्यक्षता शेषमणि राय व संचालन मुन्ना बहादुर सिंह व उपेंद्र पांडेय ने किया।  ग्राम प्रधान बब्बन राय ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed