{"_id":"65fc51246d9f168fdb0541a9","slug":"parts-of-japani-city-scan-machine-damaged-worth-55-lakh-rupees-in-ballia-district-hospital-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मरीजों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जापान से आई 55 लाख की सिटी स्कैन मशीन के पार्ट्स खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मरीजों की उम्मीदों पर फिरा पानी, जापान से आई 55 लाख की सिटी स्कैन मशीन के पार्ट्स खराब
Thu, 21 Mar 2024 08:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Thu, 21 Mar 2024 08:55 PM IST
सार
Ballia News: कर्मचारियों की मानें तो सबकुछ सही रहा तो होली बाद मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगेगी। जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर पर फरवरी माह में बंदर के कूदने से अचानक बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मशीन में फॉल्ट हो गया था। मशीन पर क्षमता से अधिक लोड है।
विज्ञापन
Ballia District Hospital
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बलिया के जिला अस्पताल में सिटी स्कैन जांच पिछले एक माह से बंद है। मशीन का एक्स-रे ट्यूब खराब है। जापान से 55 लाख रुपये का एक्स-रे ट्यूब आया तो मरीजों को आस जगी कि अब जांच की सुविधा मिलेगी। इंजीनियरों ने कोरियर पार्ट्स के बॉक्स को खोला तो एक्स-रे ट्यूब डैमेज निकला। उन्होंने बताया कि रास्ते में लाते समय खराब हो गया होगा।
विज्ञापन
मरम्मत के लिए लखनऊ से आए कंपनी के इंजीनियर निराश होकर लौट गए। उन्होंने इसकी जानकारी कंपनी के उच्चाधिकारियों को दी गई है। बताया कि अभी दस दिन और इंतजार करना पड़ेगा। कर्मचारियों की मानें तो सबकुछ सही रहा तो होली बाद मरीजों को निशुल्क सिटी स्कैन जांच की सुविधा मिलने लगेगी। जिला अस्पताल स्थित ट्रांसफार्मर पर फरवरी माह में बंदर के कूदने से अचानक बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण मशीन में फॉल्ट हो गया था। मशीन पर क्षमता से अधिक लोड है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ. एसके यादव ने बताया कि सिटी स्कैन का खराब पार्ट्स एक्स-रे ट्यूब आया था, जब इंजीनियर लगाने को पहुंचे तो वह खराब निकला। कंपनी को सूचित कर दिया गया है, एक सप्ताह बाद मशीन बन जाएगी। मरीजों को पूर्व की भांति निशुल्क जांच की सुविधा मिलने लगेगी।
विज्ञापन