फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paroxysmal cold winds increased, mercury rolled

सर्द हवाओं ने बढ़ा दी कंपकंपी, पारा लुढ़का

Sun, 15 Jan 2017 09:59 PM IST
ballia
ballia Updated Sun, 15 Jan 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
Paroxysmal cold winds increased, mercury rolled
अलाव से ठंड भगाने की कोशिश करते लोग। - फोटो : ballia
पिछले कई दिनों से कड़ाके की पड़ रही ठंड ने लोगों को कंपा दिया है। हालांकि रविवार को मौसम ने थोड़ी राहत दी। सुबह जहां ठंड थी, वहीं धूप होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली लेकिन गलन बरकरार रही। शाम होते ही सर्द हवाओं के चलते गलन बढ़ गई। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर यात्री ठिठुरे नजर आए। जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियन और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी तथा पछुआ हवा के चलते पूरे दिन गलन जारी रहा। हालांकि सुबह सूर्य के जल्द निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन सर्द हवा के चलते पूरे दिन पारा लुढ़का रहा। ठंड व पछ़ुआ हवा के चलते जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। ठंड में बढ़ोत्तरी के कारण आमजन का दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो गया है।बेल्थरारोड संवाददाता के अनुसार ठंड का कहर बदस्तूर जारी है। इस दौरान सर्द हवाओं और मौसम का मिजाज बिगड़ जाने से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई। गलन भरी ठंड से राहत के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। लेकिन प्रशासनिक अमला ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने की दिशा में अब तक कोई पहल नहीं कर सका है। दिन में धूप जरूर निकल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed