फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Parents will drop disabled children to school

Ballia News: दिव्यांग बच्चों को अभिभावक छोड़ने जाएंगे स्कूल

Thu, 06 Jun 2024 02:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Parents will drop disabled children to school
शासन से दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए बड़ी पहल की है। बच्चों की शारीरिक कमी उनकी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनेगी। अभिभावकों को इसके लिए भत्ता दिया जाएगा। 600 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 10 माह का भत्ता खाते में भेजा जाएगा। 70 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले बच्चे योजना के लिए पात्र माने जाएंगे।
विज्ञापन

दिव्यांग बच्चों को शिक्षित करने के लिए शासन लगातार प्रयास कर रहा है। ऐसे बच्चों के लिए समेकित शिक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इस योजना के तहत अभी तक बच्चों को ट्राई साइकिल या अन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं, जिससे वे स्कूल आ जा सकें। जिले में ऐसे तमाम बच्चे हैं जो स्वयं उपकरणों के सहारे स्कूल आ जा नहीं सकते।
विज्ञापन

उनको स्कूल आने जाने के लिए किसी न किसी सहारे की आवश्यकता पड़ती है। बच्चों को उनके अभिभावकों को विद्यालय छोडने जाना पड़ता है। ऐसे में गरीब परिवारों पर बच्चों को स्कूल पहुंचाने का अतिरिक्त भार आ जाता है। समकेतिक शिक्षा के डीसी ओपी सिंह ने बताया कि शासन ने दिव्यांग बच्चों का भार उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब सरकार की ओर से उनको प्रतिवर्ष भत्ता दिया जाएगा। इसके लिए एस्कार्ट योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत अभिभावकों को साल में 6000 रुपये भत्ते के रूप में मिलेंगे। जिससे वे अपने बच्चों को आसानी से स्कूल पहुंचा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed