फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Parents who do not send children to school will go to jail: Omprakash

बच्चों को स्कूल नहीं भजेने वाले अभिभावक जाएंगे जेल : ओमप्रकाश

Thu, 18 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Parents who do not send children to school will go to jail: Omprakash
रसड़ा। महतवार में भागीदारी संकल्प मोर्चा की ओर से जनता उन्नति पार्टी की पंचायत में चौहान समाज ने संगठित होकर सत्ता में भागीदारी के लिए हुंकार भरी। मुख्य अतिथि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि भाजपा हिंदू, मुसलमान, पाकिस्तान की बात कर रही है। हमारी सरकार बनी तो जातिगत जनगणना कराकर सभी जातियों को बराबरी का हक दिलाऊंगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैंने हक की लड़ाई में सत्ता को ठोकर मार दी। भाजपा की हार होने पर 12 रुपये डीजल और पेट्रोल सस्ता हुआ। हमारी सरकार बनी तो आधा दाम कर दूंगा। बिजली, चिकित्सा, राशन सब फ्री कर दिया जाएगा। शिक्षा एक नियम का कानून बनाकर सबको स्नातकोत्तर तक फ्री शिक्षा दी जाएगी। जो अभिभावक अपने बच्चे को स्कूल नहीं भेजेंगे, उनको जेल भेजूंगा। ओम प्रकाश ने मोदी को विश्व का सबसे बड़ा झूठा नेता करार दिया। योगी-मोदी को बड़ा कहकर तंज भी कसा। अध्यक्षता कर रहे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल कुमार चौहान ने कहा की समाज संगठित होकर ही अपना अधिकार प्राप्त कर सकता है। पूर्व विधायक संग्राम सिंह यादव, शिवेंद्र बहादुर सिंह, विजय शंकर यादव, बदरुजमा, शैलेश सिंह, अभय सिंह, बीरबल राम, श्रेया चौहान, ओम प्रकाश चौहान आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला अध्यक्ष वीर प्रताप चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed