फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   parashuram jayanti

जयंती पर सपाजनों ने भगवान परशुराम को किया नमन

Fri, 14 May 2021 09:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 09:31 PM IST
विज्ञापन
parashuram jayanti
बलिया। कोविड 19 के निर्धारित नियमों का पालन करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती शुक्रवार को मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने भगवान परशुराम को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के सम्मान में समाजवादियों ने सबसे अधिक काम किया है। जब प्रदेश में सपा की सरकार थी तो परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया गया था, जिसे योगी सरकार ने समाप्त कर दिया। 2022 में सपा की सरकार बनते ही परशुराम जयंती पर अवकाश घोषित किया जाएगा। इस मौके पर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, डॉ. विश्राम यादव, रामजी गुप्ता, शशिकांत चतुर्वेदी, राजन कनौजिया, अनिल राय, रोहित चौबे आदि रहे। अध्यक्षता सपा के जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव एवं संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने किया।
विज्ञापन

वर्तमान में भगवान परशुराम के प्रादुर्भाव की जरूरत : रमाशंकर
बलिया। भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम ने विश्व के अत्याचारी शासकों का विनाश कर पूरी धरा पर न्याय की स्थापना की। उक्त बातें गंगा मुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कही। वह शुक्रवार को भगवान परशुराम की जयंती पर नगर के मिश्रनेवरी स्थित आध्यात्मिक चिंतन संस्थान के कैंप कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत राहुल यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर अशोक कुमार यादव, बृजेश यादव, सुमित मिश्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed