फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Panic in coastal villages due to backroll erosion, 25 acres of land submerged

Ballia News: बैकरोल कटान से तटवर्ती गांवों में दहशत, 25 एकड़ भूमि जलमग्न

Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Sep 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Panic in coastal villages due to backroll erosion, 25 acres of land submerged
बांसडीह। टीएस बंधे के किनारे के गांवों में घाघरा नदी का गांवों के किसानों की खेती की जमीन को पानी में समाहित करने का क्रम वृहस्पतिवार को भी जारी रहा। हालांकि घाघरा नदी में पानी का घटाव हो रहा हैं। इसके बावजूद बैकरोल कटान की गति तेज हो गई है। बीते एक सप्ताह में लगभग 25 एकड़ कृषि योग्य भूमि सरयू की धारा में समाहित हो गई है।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, सुल्तानपुर-चक्की दियर-भोजपुरवा संपर्क मार्ग का आधा हिस्सा भी नदी की धामा में समा गया है। सड़क के कटान में विलीन होने के बाद उपजिलाधिकारी बांसडीह राजेश गुप्ता व बाढ़ विभाग के अभियंता ने कटान रोधी कार्य को तेज करने का निर्देश दिया है। कटान की रफ्तार से नदी के तटवर्ती गांवों सुल्तानपुर, खादीपुर, भोजपुरवा, टिकुलिया दियर, चक्की दियर, ककरघट्टा के बाशिंदों में हड़कंप मचा हुआ।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासनिक स्तर पर कटान रोकने के लिए प्लास्टिक की बोरियों में मिट्टी भरकर कटान स्थल पर डाला जा रहा हैं। लेकिन उसका कोई विशेष असर रोक कटान पर नहीं पड़ रहा है। इस मौके पर हल्का लेखपाल नवनीत खरवार, दिग्विजय सिंह, नलिनी श्रीवास्तव, दयानंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed