फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panchayat chunav in ballia

जिले में 13 से नामांकन, 26 को मतदान

Fri, 26 Mar 2021 10:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav in ballia
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट और जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सभी ग्राम प्रधान व उनके सदस्य, सभी क्षेत्र पंचायत के सदस्यों और जिला पंचायत के सदस्यों के सामान्य निर्वाचन की समय-सारणी जारी कर दी है। जनपद में तीसरे चरण में चुनाव होना है।
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, जिले के समस्त विकास खंड में नामांकन 13 अप्रैल से 15 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की संवीक्षा 16 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। उम्मीदवारी वापसी का समय 18 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। 18 अप्रैल को ही दोपहर 3 बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन होगा और 26 अप्रैल दिन सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 2 मई को सुबह 8 बजे से कार्य की समाप्ति तक होगी। समय सारणी के बीच पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिनों में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे और इसके अनुसार कार्यवाही जारी रहेगी। सूचना निर्गत होने के बाद यानी 27 मार्च से नामांकन पत्रों का विक्रय किया जाएगा।
विज्ञापन

जिपं सदस्य का जिले पर, प्रधान-बीडीसी का ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन
बलिया। जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि नामांकन पत्रों का विक्रय, नामांकन पत्र दाखिल करने व उनकी समीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर ही होगा लेकिन, जिला पंचायत सदस्य के लिए यह सभी कार्यवाही जिला मुख्यालय पर होगी। ग्राम प्रधान और सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य की मतगणना और परिणाम की घोषणा संबंधित ब्लाक के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर होगी। जिला पंचायत सदस्य के मतों की गणना संबंधित ब्लाक के अंतर्गत निर्धारित मतगणना स्थल पर तो होगी, लेकिन परिणाम की घोषणा जिला पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed