फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   panch parmeshwar bankar pradhan karen

पंच परमेश्वर बनकर काम करें ग्राम प्रधान

Fri, 03 Jun 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया Updated Fri, 03 Jun 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन
panch parmeshwar bankar pradhan karen
टाउन हाल के सभागार में प्रधानों के कार्यशाला में मंचासीन जिलाधिकारी एवं अन्य अधिकारी गण।
जिलाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि ग्राम प्रधान गांव के विकास और हित में निष्पक्ष होकर किसी से बिना भेदभाव के पंच परमेश्वर की भावना से काम करें। कार्यशाला से मिली जानकारी से गांव के विकास को मूर्त रूप दें। 
विज्ञापन



जिलाधिकारी शक्रवार को बापू भवन (टाउन हॉल) में आयोजित प्रशिक्षण/कार्यशाला में प्रधानों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रशिक्षण में 06 विकास खंडों- मुरली छपरा, बैरिया, नवानगर, रेवती, बांसडीह एवं नगरा के कुल 312 प्रधानों ने भाग लिया। जिसमें 148 महिलाएं एवं164 पुरूष प्रधानों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था के अन्तर्गत गांव में महिला नेतृत्व का विकास हो इसी लिए महिला प्रधान को यह अवसर दिया गया है उन्होंने इस बात पर बल दिया कि ग्राम सभा की खुली बैठक में पात्रों का चयन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने कहा कि यदि गांव में कोई घटना हो और किसी भी तरह की अपराधिक गतिविधि संज्ञान में आये तो इसकी सूचना तत्काल थाने को दें। उन्होंने सलाह दी कि गांव के छोटे-छोटे विवाद सुलह समझौते के जरिये गांव स्तर पर ही सुलझा लें। मुख्य विकास अधिकारी  के बालाजी ने कहा कि गांव के विकास के लिए जो पैसा खर्च होता है उसके बारे में ग्राम प्रधान को योजनाओं सहित नियम, कानून, शासनादेश आदि की पूरी जानकारी रहे।

उन्होंने कहा कि यदि कोई कर्मचारी ठीक से काम नही करता है तो उसकी जानकारी एडीओ, बीडीओ को दे सकते है। सेवानिवृत्त अधिकारी श्री एके सिंह सहित मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीके सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी श्री अनिल यादव, उपायुक्त मनरेगा, जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव, बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।


कार्यशाला में पूर्वाचल ग्रामीण चेतना समिति की महिला कार्यकत्रियों ने खुले में शौच से होने वाली बीमारियों तथा खराब पानी पीने से होने वाले बीमारियों के प्रति आगाह किया। श्रीमती शालिनी खाना ने दृष्टिहीन बच्चों को स्कूल भेजने और स्वरोजगार/रोजगार की व्यवस्था की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed