{"_id":"59b56e494f1c1be67f8b5a4a","slug":"painting-made","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंटिंग बनाना गुनाह हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंटिंग बनाना गुनाह हो गया
ballia
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर के मटूरी गांव में अपने पिता के साथ बैठी पीड़ित महिला।
- फोटो : ballia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के मटूरी गांव निवासी शमशेर खान को इसका कत्तई आभास नहीं था कि वह अपने पुत्री को जिस लाड व प्यार से पाला है, उसका एक दिन हाल बेहाल हो जाएगा। अपनी पुत्री के हर एक ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए दिन रात लगा रहता था। आज वह उसी पुत्री के न्याय के लिए दर-दर भटक रहा है। बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से किया था।
सोचा था कि ससुराल में उसे ढ़ेर सारा प्यार मिलेगा, लेकिन क्या मालूम था कि पेंटिंग बनाना ही उसके लिए गुनाह हो जाएगा। उसकी बेटी ससुराल वालों की आंखों में ऐसी चुभ गई कि उन्होंने उसे प्रताड़ित कर घर से बेदखल कर दिया। पिता शमशेर का कहना है कि बेटी नगमा प्रवीन का बचपन से ही कला बनाने का शौक था, जो शादी के बाद चूर हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पेंटिंग बनाने पर ससुराल में इस कदर प्रताड़ना मिलेगी शायद उसे यह आभास नहीं था।
उसकी दुनिया ही उजड़ गई। उसे ससुराल में प्यार की जगह प्रताड़ना मिली। क्या हुनर गुनाह है, पेंटिंग बनाने पर उसे पागल कह कर घर से बेदखल कर दिया जाय, ये कहां का न्याय है। पेंटिंग बनाने जैसी छोटी सी बात पर यदि बेटियों का तिरस्कार किया गया तो समाज में बेटियां कहीं के नहीं रहेंगी।