फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   painful story of CRPF Jawan death and funeral took place in ballia

Ballia: तिरंगे में लिपटा जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो लोगों के छलके आंसू, नम आंखों से दी अंतिम विदाई

Thu, 28 Mar 2024 01:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 28 Mar 2024 01:24 PM IST
सार

बलिया जिले के सीआरपीएफ जवान का पार्थिव शरीर गुरुवार को गांव पहुंचा तो घरवालों के साथ ही आसपास के लोगों की भी आंखों से आंसू छलक पड़े। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोगों ने नम आंखों से जवान को अंतिम विदाई दी। 

विज्ञापन
painful story of CRPF Jawan death and funeral took place in ballia
Ballia News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम भूड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर गुरुवार को जैसे ही गांव पहुंचा लोगों की आंखे छलक पड़ीं। नम आंखों से लोगों ने जवान को अंतिम विदाई थी। सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया। परिजनों और रिश्तेदारों के साथ ही आसपास के लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


खेजुरी थाना क्षेत्र के गांव भूड़ाडीह निवासी सीआरपीएफ के जवान अख्तर हुसैन खान (58) 1985 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में सीआरपीएफ में एसआई के पद पर तैनात थे। इस समय उनकी तैनाती रांची में थी। ड्यूटी के दौरान बीमार होने के कारण उनको मुंबई के टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ की 95 बटालियन वाराणसी के सहायक कमांडेंट हनुमान सिंह और इंस्पेक्टर दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो घर में चीख-पुकार मच गई। पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी। यह माहौल देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। जवान की अंतिम यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। सम्मान के साथ जवान के पार्थिव शरीर को सुपुर्दे खाक किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed