फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pahalgam incident is the result of failure of government and intelligence: Akhilesh

सरकार और इंटेलीजेंस की नाकामी का परिणाम है पहलगाम की घटना : अखिलेश

Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Pahalgam incident is the result of failure of government and intelligence: Akhilesh
इंदरपुर। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की घटना सरकार की नाकामी का परिणाम है। पहलगाम में मारे गए पर्यटकों को शहीद का दर्जा दिया जाना चाहिए। मृतकों के परिजनों को 10 करोड़ की आर्थिक सहायता प्रदान करनी चाहिए। परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

वह बुधवार को बलिया पहुंचे और सपा सांसद सनातन पांडेय के आवास पर पत्रकारों से बात की। अखिलेश ने कहा कि आतंकवाद की चुनौती से निपटने के मुद्दे पर पीडीए सरकार के साथ है। किसी तरह की कार्रवाई से पहले सरकार को पूरी तैयारी कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन

पहलगाम की घटना से सबक लेते हुए अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर देनी चाहिए। बड़े पैमाने पर युवाओं की सेना में भर्ती करनी चाहिए। उन्होंने यू-ट्यूबर नेहा सिंह राठौर व लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ता लालचंद गौतम की चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में सच लिखना व सच बोलना खतरे से खाली नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालचंद गौतम का दोष इतना ही था कि उसने एक तस्वीर बना दी थी। इसको लेकर भाजपा के लोगों को काफी दुख हुआ। अभी कुछ दिन पहले भाजपा के लोगों ने सपा सांसद रामजी लाल सुमन के काफिले पर टायर फेंके। तलवारें लहराई गईं। सपा सांसद की हत्या की कोशिश की गई। इन मामलों में सरकार ने कुछ नहीं किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि यदि 2027 में पीडीए की सरकार बनी तो बलिया में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जाएगा।
स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क के मामले में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। उन्होंने जनेश्वर मिश्र का नाम लेते हुए कहा कि उनके नाम से लखनऊ में खूबसूरत पार्क बनवाया है।
हमें सूचना मिली है कि बलिया में भारी मात्रा में तेल निकला है। बलिया व गाजीपुर की जनता में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों का तेल निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed