फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paddy will be procured at 44 centers from November 1, 2800 farmers have registeredPaddy will be procured at 44 centers from November 1, 2800 farmers have registered

एक नवंबर से 44 केंद्रों पर होगी धान की खरीद, 2800 किसानों ने कराया पंजीकरण

Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Paddy will be procured at 44 centers from November 1, 2800 farmers have registeredPaddy will be procured at 44 centers from November 1, 2800 farmers have registered
बलिया। जिले में एक नवंबर से 44 केंद्रों पर धान की खरीद होगी। अभी तक 2800 किसानों ने अपना पंजीकरण भी कर लिया है। हालांकि पंजीकरण का कार्य जारी है। जिले में धान फसल की कटाई अक्तूबर के अंत में होगी। इस वर्ष इस बार समर्थन मूल्य में 100 रुपये का इजाफा किया गया है। सामान्य धान 2040 रुपये और ए-ग्रेड धान का 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीद होगी।
विज्ञापन

पिछले वर्ष धान की खरीद के लिए कुल 72 क्रय केंद्र खोले गए थे। 28 फरवरी तक इन केंद्रों पर धान की खरीद हुई थी। उसके बाद भी भारी संख्या में किसान अपना धान बिक्री नहीं कर पाए थे। फिर मार्च तक 42 केंद्रों पर खरीद की व्यवस्था विभाग को करनी पड़ी थी। इस बार जिले में खरीद का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है। अक्तूबर के अंत तक लक्ष्य का निर्धारण होना है। पिछले वर्ष 1.08 लाख टन धान की खरीद हुई थी।
विज्ञापन

जिले में इस बार धान का उत्पादन लक्ष्य 3.30 लाख टन है। जिले में प्रति हेक्टेयर उत्पादकता 28.75 क्विंटल है, जबकि किसान फसल की स्थिति को देखकर निराश हैं। किसानों का कहना है कि इस बार बारिश के अभाव में फसल की स्थिति पिछले वर्ष जैसी नहीं है। जिले में 1.14 लाख हेक्टेयर में धान की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला विपणन अधिकारी अविनाश चंद्र सागरवाल ने बताया कि धान की खरीद के लिए जिले में अभी तक 44 क्रय केंद्रों को खोलने का अनुमोदन हो चुका है। किसान अपना पंजीयन भी करा रहे हैं। एक नवंबर से खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed