फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Paddy purchasing centers locked, farmers expected to arrive only after 20

Ballia News: धान क्रय केंद्रों पर ताला, 20 के बाद ही किसानों के आने की उम्मीद

Tue, 05 Nov 2024 03:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
Paddy purchasing centers locked, farmers expected to arrive only after 20
बलिया। शासन के निर्देश के बाद भी धान क्रय केंद्र सक्रिय नहीं हुए हैं। एक नवंबर से संचालित होने वाले क्रय केंद्रों पर सोमवार को भी ताला लटका मिला। इसके पीछे कर्मचारियों का मानना है कि अभी किसानों का धान खेतों में है। ऐसे में 20 नवंबर के बाद ही धान खरीद की रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सरकार धान खरीद को लेकर पहले से ही काफी गंभीर है। खरीद लक्ष्य निर्धारण के साथ ही केंद्र प्रभारियों को किसानों से संपर्क करने का भी निर्देश दिया है। जिले में किसानों की उपज खरीदने के लिए 67 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। शासन से जिले में धान क्रय का लक्ष्य 1,08,000 टन रखा गया है। सोमवार को पंदह ब्लॉक के बहेरी के धान क्रय केंद्र सोमवार को अपराह्न 12:45 पर बंद मिला। थोड़ी देर बाद पहुंचे एक कर्मचारी ने बताया कि अभी किसान क्रय केंद्र पर नहीं आ रहे हैं। 20 नवंबर के बाद खरीद की गति पकड़ने की उम्मीद है । हालांकि धान विक्रय के लिए कितने किसानों की ओर से रजिस्ट्रेशन कराया गया है इसकी जानकारी कर्मचारी नहीं दे सका। नियमानुसार क्रय केंद्रों को सुबह से लेकर शाम तक खोलने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed