फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Pachhwa changed the weather, the cold increased along with the concern of the farmers

पछुवा ने पलटा मौसम, ठंड बढ़ी संग किसानों की चिंता भी

Sat, 18 Dec 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Pachhwa changed the weather, the cold increased along with the concern of the farmers
बलिया। करीब दो माह से बारिश नहीं होने और अब पछुवा हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धूप के साथ ही पछुवा हवा से फसलों के प्रभावित होने की संभावना रहती है। उधर, पछुवा हवा से ठंड में भी इजाफा हो गया है। करीब दो माह से बारिश बंद है और मौसम में भी आए दिन बदलाव भी हो रहा है। शुक्रवार की देरशाम को अचानक पछुवा हवा चलने से जहां ठंड में इजाफा हो गया वहीं रबी फसलों को लेकर किसान भी चिंतित हो उठे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि तेज पछुवा के चलने से खासकर दलहनी फसलों के प्रभावित होने की संभावना रहती है। इसके अलावा सिंचाई किए गेहूं की फसल भी खराब होने का डर बना रहता है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष काफी बारिश हुई लेकिन दो माह से बारिश बंद होने के कारण खेतों में नमी काफी कम है। इसके अलावा इस वर्ष कोहरा व शीत पर्याप्त नहीं पड़ने से दलहनी फसलों का बढ़ाव अपेक्षात्मक नहीं है। इस बीच पछुवा हवा चलने से इन फसलों को काफी नुकसान पहुंच सकता है। भरौली गांव निवासी अक्षय कुमार राय, उदय नारायन राय आदि ने बताया कि पछुवा हवा के चलते हर तरह की फसलें प्रभावित होती हैं और इससे पैदावार भी प्रभावित होने की संभावना रहती है।
विज्ञापन

लुढ़का पारा, ठंड में इजाफा
बलिया। बीते 24 घंटे से चल रही पछुवा हवा के कारण ठंड में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार को अधिकतम 18 डिग्री व न्यूनतम 5 डिग्री तक पहुंच गया। धूप तो निकली लेकिन पछुवा हवा के चलते ठंड में कोई खास कमी नहीं रही। लोग घरों से बाहर निकलने के लिए पूरी तरह गर्म कपड़ों से लैस होकर ही निकले। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम दोनों की चार-चार डिग्री पारा लुढ़कने से ठंड से लोग सहमे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिनों में लुढ़का पारा
दिन------ अधिकतम न्यूनतम
मंगलवार- 24 09
बुधवार- 24 08
गुरुवार- 23 09
शुक्रवार- 22 09
शनिवार- 18 05
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed