{"_id":"60ad389a8ebc3e2be10f936d","slug":"oxygen-plant-started-in-district-hospital-ballia-news-vns5913222111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू
विज्ञापन
संसदीय कार्य एवं ग्राम्य विकास राज्यमंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने मंगलवार को जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि बलिया के लोगों के लिए ऑक्सीजन प्लांट मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना के पांव पसारने के साथ ही पैदा हुए ऑक्सीजन के संकट से निपटने के लिए पिछले सप्ताह पीएम केयर फंड से दिल्ली से पहुंची ऑक्सीजन प्लांट की मशीनों को जिला अस्पताल में रखवाया गया था। दिल्ली से आए इंजीनियर ने अस्पताल का जायजा लेने के बाद पाया कि ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड तक पाइप लाइन बिछाने के बाद ही ऑक्सीजन प्लांट का संचालन शुरू हो सकता है। इंजीनियर ने इसको पूरा करने में एक सप्ताह का समय लिया। इस बीच अन्य तैयारियां पूरी करने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट में बनायी गई ऑक्सीजन के नमूने फेयर लैब गुड़गांव में जांच के लिए भेज दिया गया था। ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड तक पाइप लाइन बिछाने का काम भी इस बीच पूरा कर लिया गया था।
इस दौरान वहां मौजूद मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ बीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल के 27 बेडों पर ऑक्सीजन का कनेक्शन कर दिया गया है, जिसे बढ़ाकर अधिकतम 50 बेड तक किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेंद्र प्रसाद, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ संतोष चौधरी, जिला चिकित्सालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।