फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Oxygen Plant launched in Women's Hospital

महिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

Sun, 09 Jan 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Oxygen Plant launched in Women's Hospital
जिला महिला अस्पताल में रोटरी फाउंडेशन एवं रोटरी डा. निश्चल पांडेय के सहयोग से करीब 30 लाख रुपये की लागत से स्थापित ऑक्सीजन जेनरेट प्लांट का रविवार की शाम जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शुभारंभ किया। इसके बाद महिला अस्पताल के 14 बेडों पर तत्काल ऑक्सीजन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रोटरी क्लब द्वारा स्थापित ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल के 14 बेड पर पाइपलाइन बिछा दिया गया है। इसमें 10 एनसीसीयू, दो एचडीयू और लेबर रूम के दो बेड पर पाइप लाइन बिछाई गई है। 16 और बेड पर अस्पताल प्रशासन द्वारा पाइपलाइन बिछाई जाएगी। फिलहाल 14 बेड पर संचालित होगा। डीएम ने उपस्थित लोगों से अनुरोध किया कि आप सभी लोग टीका जरूर ले लें। हम लोग पूरे प्रदेश में 75वें स्थान पर है। इस मौके पर सीएमएस डा. सुमिता सिन्हा, रोटरी क्लब के जिलाध्यक्ष हर्ष श्रीवास्तव, जिला सचिव अजीत कुमार सिंह, रोटरी डा. निश्चल पांडेय समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी व रोटरी क्लब के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed