फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Overall champion in sports Balia

खेलकूद में बलिया ओवरऑल चैंपियन

Tue, 06 Oct 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया Updated Tue, 06 Oct 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Overall champion in sports Balia
विद्या भारती गोरक्ष प्रांत की ओर से आयोजित तीन दिवसीय प्रांतीय खेलकूद समारोह का समापन मंगलवार को नागाजी सरस्वती विद्यामंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर के श्रीकृष्ण-सुदामा सभागार में आयोजित किया गया। इसमें सफल प्रतिभागियों का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


ओवर आल चैंपियनशिप का पुरस्कार बलिया संकुल को प्राप्त हुआ। जबकि दूसरे स्थान पर गोरखपुर तथा तीसरे स्थान पर बस्ती संकुल को शील्ड प्राप्त हुआ। चार अलग-अलग वर्ग की प्रतियोगिता में शिशु वर्ग में बलिया प्रथम, गोरखपुर द्वितीय तथा देवरिया तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


बाल वर्ग में गोरखपुर प्रथम, बलिया द्वितीय तथा बस्ती संकुल तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार किशोर वर्ग में बस्ती प्रथम, बलिया द्वितीय तथा गोरखपुर तृतीय स्थान पर रहा। जबकि तरुण वर्ग में बलिया प्रथम, बस्ती  द्वितीय, गोरखपुर संकुल को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले समारोह के अध्यक्ष प्रो. एलजे सिंह ने ध्वजा रोहण के साथ ही अगले वर्ष के इस समारोह के आयोजक बस्ती संकुल को ध्वज सौंपा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि बीएसए राकेश सिंह ने कहा कि खिलाड़ी अपने संकल्प, अभ्यास और रणनीति के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं।

प्रो. सिंह ने खेलों के इतिहास का उल्लेख करते हुए कहा कि गुरुजनों के प्रति श्रद्धा और उच्च संस्कार ग्रहण करके सभी मानवता की सेवा करने में समर्थ होंगे। संबोधन से पूर्व 62 प्रतिभागियों में चैंपियन रहे विजेताओं को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया।


समापन समारोह के अतिथियों का स्वागत एवं परिचय बजरंग प्रताप सिंह तथा आयोजन का वृत्त, शिशु शिक्षा समिति के प्रांतीय निरीक्षक प्रेमधर पांडेय ने प्रस्तुत किया। इस मौके पर नागाजी जीराबस्ती के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र पांडेय, जगदीश सिंह, डा. विनोद सिंह, श्रवण सिंह, प्रेमनाथ सिंह, अरुण श्रीवास्तव, रवींद्र नाथ सोनी, मदन सिंह, सरोज पांडेय, डा. राजेंद्र पांडेय, अनिरुद्ध सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed