फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Over 4,000 doses of anti-snake venom available

Ballia News: चार हजार से अधिक एंटी स्नेक वेनम उपलब्ध, सर्पदंश पर अस्पताल पहुंचें

Tue, 14 Jul 2026 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Over 4,000 doses of anti-snake venom available
बलिया। बारिश के मौसम में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। सांप या विषैले जीव-जंतु बिलों से बाहर निकलना शुरू कर देते हैं। हल्की सी चूक होने पर ये जंतु डस लेते हैं, जिससे जान का खतरा होता है। स्वास्थ्य महकमा सर्पदंश की घटनाओं से निपटने के लिए तैयार है। जनपद के 21 स्वास्थ्य केंद्रों पर 2382 एंटी स्नेक वेनम मौजूद है। जिला अस्पताल में 350 और ड्रग सेंटर में 2100 से अधिक वेनम उपलब्ध है। लोगों की लापरवाही से अब तक दो मौतें हो चुकी हैं। बेल्थरारोड तहसील के सुम्हा निवासी 12 वर्षीय शिवम राजभर की सांप काटने से मौत हुई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचने में विलंब कर दिया था। जून माह में उभांव थाना के जहीरगंज निवासी 13 वर्षीय हिमांशु प्रजापति की भी जान चली गई। पिछले वर्ष लापरवाही के कारण करीब 12 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन

सर्पदंश के लक्षण और तत्काल उपचार
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. विनोद कुमार ने सर्पदंश के प्रमुख लक्षण बताए। डसने वाली जगह पर सूजन, दर्द, ऐंठन, उल्टी, कंपकंपी और एलर्जी होती है। पलकों का गिरना, घाव के चारों ओर जलन, लाल होना और त्वचा के रंग में बदलाव भी देखा जाता है। पेट दर्द, सिरदर्द, जी मिचलाना और मांसपेशियों में कमजोरी भी इसके लक्षण हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय नारायण राय ने कहा कि सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त एंटी स्नेक वेनम है, इसलिए झाड़-फूंक के चक्कर में समय न गंवाकर तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचना चाहिए।
विज्ञापन

मुआवजा और वेनम की अन्य जानकारी
अपर जिलाधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि सांप काटने से मौत होने पर पोस्टमार्टम जरूर कराएं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सांप काटने की पुष्टि होने पर परिजनों को शासन की तरफ से चार लाख रुपये मुआवजा मिलेगा। इसे राष्ट्रीय आपदा में शामिल किया गया है। निजी दुकानों पर एक वायल एंटी स्नेक वेनम की कीमत 500 रुपये से लेकर 650 रुपये तक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed