फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Outstanding performance by the boys' and girls' teams.

Ballia News: बालक-बालिका टीम का शानदार प्रदर्शन

Fri, 02 Oct 2026 10:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Outstanding performance by the boys' and girls' teams.
अंतरमहाविद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता में ट्राफी के साथ खुशी का इजहार करते विजेता टीम के खिलाड़ी।
जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबद्ध श्री नरहेजी महाविद्यालय, नरहीं-नगरा के लिए गौरव का क्षण है। विश्वविद्यालय द्वारा अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता 2026-27 के लिए चल रहे जनपदीय चयन ट्रायल में इस महाविद्यालय की बालक और बालिका दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन

दूजा देवी महाविद्यालय में जनपदीय स्तर पर आयोजित इस प्रतियोगिता में जनपद के कई महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया था। कड़े मुकाबले के बीच श्री नरहेजी महाविद्यालय की टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल, दमदार डिफेंस और शानदार रेड के बदौलत सभी टीमों को पछाड़ते हुए फाइनल में जीत दर्ज की। इस जीत में दोनों कप्तानों की अहम भूमिका रही। बालक वर्ग की टीम का नेतृत्व महाविद्यालय के होनहार छात्र राकेश सिंह यादव ने किया। उनके नेतृत्व में बालकों की टीम ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया। वहीं बालिका वर्ग की टीम की कमान छात्रा हिमांशी सिंह ने संभाली। हिमांशी के नेतृत्व में बालिकाओं ने अनुशासित और जोश से भरा खेल दिखाकर सभी का दिल जीत लिया। अब ये दोनों चयनित टीमें रायपुर में जोनल प्रतियोगिता में बलिया जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डाॅ. विवेक सिंह व संयोजक डाॅ. फूलबदन सिंह ने विजेता टीम को बधाई दी है। महाविद्यालय के प्राचार्य ने दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, टीम मैनेजर अखिलेश वर्मा, क्रीड़ा प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को बधाई दी है। टीम के संरक्षक राजेश सिंह ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के इस महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed