फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Outpost in-charge suspended for ignoring the complaint of woman

महिला की शिकायत की अनदेखी पर चौकी प्रभारी निलंबित

Tue, 16 Feb 2021 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge suspended for ignoring the complaint of woman
रसड़ा। तहसील प्रांगण में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस मुख्य विकास अधिकारी व प्रभारी जिलाधिकारी विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान आए 110 मामलों में केवल पांच का ही निस्तारण हो सका। एसपी विपिन टाडा ने खड़सरा निवासी मीना देवी की शिकायत पर कार्यवाही न करने एवं अन्य कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर पकवाइनार चौकी इंचार्ज मुरारी मिश्रा को निलंबित कर दिया। साथ ही कोतवाल नागेश उपाध्याय को तत्काल मौके पर जाकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर सबसे ज्यादा आवास, राशन कार्ड, अवैध कब्जा, पीएम किसान निधि योजना आदि से संबंधित मामले आए। अधिवक्ता सुनील कुमार श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सर्जन चिकित्सक उपलब्ध कराने, नवनिर्मित चिकित्सक आवास चिकित्सकों को सौंपने सहित अस्पताल परिसर में गंदगी की शिकायत किया। डेहरी गाव के दर्जनों ग्रामीणों ने आवास सूची में नाम दर्ज कराने की मांग किया। राजेश कुमार सिंह कुशवाहा ने सिसवार खुर्द में गलत जगह पर पंचायत भवन बनाये जाने की शिकायत किया। छितौनी निवासी आलोक कुमार तिवारी सहित ग्रामीणों ने प्राचीन ठाकुर मंदिर की मरम्मत कराए जाने की मांग किया। छात्र संघ उपाध्यक्ष अमरीश चौबे ने गोपालपुर गोशाला की चहारदीवारी निर्माण किए जाने की मांग किया। सोनापाली गांव में युवाओं ने खेलकूद के मैदान पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत किया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मोती लाल यादव, तहसीलदार प्रभात सिंह, खंड विकास अधिकारी संतोष यादव, सीएमओ, मिश्र कुमार गुप्ता आदि अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed