फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Outpost in-charge, constable suspended for misbehaving with Subhaspa leader

Ballia News: सुभासपा नेता से दुर्व्यवहार में चौकी प्रभारी, आरक्षी निलंबित

Thu, 06 Mar 2025 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge, constable suspended for misbehaving with Subhaspa leader
बांसडीह। सुभासपा के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उमापति राजभर के साथ दुर्व्यवहार का मामला गंभीर हो गया है। एसपी ओमवीर सिंह ने कस्बे के चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा व आरक्षी शैलेश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने उमापति की तहरीर पर एसडीएम के पेशकार और पेशकार की तहरीर पर उमापति पर मुकदमा दर्ज किया है।
बांसडीह तहसील में मंगलवार को किसी काम से गए उमापति राजभर के पैर पर कार चढ़ने के बाद एसडीएम के पेशकार से विवाद हो गया था। उमापति ने आरोप लगाया कि पेशकार की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक व एक आरक्षी उन्हें कोतवाली ले गए और पिटाई की।
विज्ञापन

दूसरे दिन सुबह मामले ने तूल पकड़ लिया। इसकी खबर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को लग गई, उनके निर्देश पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सुनील सिंह ने प्रेसवार्ता कर प्रशासन को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी उमापति राजभर के साथ दुर्व्यवहार करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ शाम तक कार्रवाई न होने पर सात मार्च को कोतवाली का घेराव करने की चेतावनी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घेराव में पार्टी के मुखिया मंत्री ओमप्रकाश राजभर के शामिल होने की जानकारी दी। उन्होंने प्रशासन को चेताया कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और आम नागरिक का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी।

डीआईजी सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर एसपी ने मामले की जांच के बाद उपनिरीक्षक रंजीत विश्वकर्मा व एक आरक्षी को निलंबित कर दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दूसरे पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed