फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Out of 487 projects worth 7,333 crore, 167 remain incomplete; 78 projects under the Rural Engineering Department are stalled.

Ballia News: 7333 करोड़ की 487 परियोजनाओं में 167 अधूरी, ग्रामीण अभियंत्रण की 78 अटकीं

Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Out of 487 projects worth 7,333 crore, 167 remain incomplete; 78 projects under the Rural Engineering Department are stalled.
निर्माणाधीन रोडवेज बस स्टेशन परिसर।संवाद
बलिया। जिले में विकास को गति देने के लिए विभिन्न विभागों की तरफ से 487 परियोजनाओं का संचालन हो रहा है। इसमें अधिकांश परियोजनाएं एक करोड़ से अधिक की हैं। इसके लिए सरकार की तरफ से 7333 करोड़ रुपये भी जारी किए गए हैं। 487 परियोजनाओं में से 167 के धरातल पर उतरने का इंतजार है।
विज्ञापन

इसको लेकर हर माह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक होती है और परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाती है। इसमें सबसे अधिक ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग की 78 परियोजनाएं लंबित पड़ी हुई है। इसके लिए शासन की तरफ से धनराशि भी जारी हो गई है। कार्यदायी संस्था की सुस्ती के चलते दिक्कत खड़ी हुई है। माह सितबर के सीएम डैशबोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग से 139 योजनाओं पर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इनमें से 61 योजनाएं पूर्ण हो गई है। अभी भी 78 परियोजनाएं अधूरी पड़ी हुई है। इसके अलावा जल निगम ग्रामीण की 41 परियोजनाएं लंबित है। साथ ही लोक निर्माण विभाग की 15 परियोजनाएं के धरातल पर उतरने का इंतजार है। विभागों की उदासीनता के चलते परियोजनाएं धरातल से अभी दूर है। इसके लिए डीएम ने सख्त निर्देश संबंधित विभागों को जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विभाग-------------योजना------लंबित योजना----------स्वीकृति (धनराशि करोड़ में)
उप्र राज्य सेतु निगम--07---------03--------------------1296
लोक निर्माण विभाग---95----------15-------------------1747
सिंचाई एवं जलसंसाधन--83--------9-------------------2087
पुलिस आवास निगम----04---------03-----------------15.55
ग्रामीण अभियंत्रण सेवा---139--------78-----------------120
राज्य पर्यटन विकास निगम--13------2------------------21.86
जल निगम ग्रामीण-------50--------41-----------------4056
---------
योजनाएं लंबित होने के मुख्य कारण--
-जिले में विकास की योजनाओं में अधिकांश दिसंबर में पूरी होंगी।
- 20 परियोजनाओं का कार्य पूरा होने के लिए तिथि बढ़ाई गई है।
- बरसात व बाढ़ के कारण अधिकांश मिट्टी व पिचिंग का कार्य ठप पड़ा हुआ है।
-------
वर्जन---
परियोजनाओं की प्रगति की हर माह समीक्षा की जाती है। इस दौरान संबंधित विभाग को सख्त निर्देश दिए जाते हैं। जिन विभागों की योजनाओं समय से पूरी नहीं होती है, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाता है। उसके बाद लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाती है। सभी का कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए है।
-आलोक कुमार, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed