फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Out of 18 cases, 14 were related to revenue; only four were resolved.

Ballia News: 18 मामलों में से 14 राजस्व के आए, चार का ही समाधान

Sun, 14 Jun 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Out of 18 cases, 14 were related to revenue; only four were resolved.
गड़वार थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की फरियाद सुनते प्रभारी थानाध्यक्ष।
बलिया। बैरिया में नायब तहसीलदार उदय राज की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस पर 18 मामले आए। 14 मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। चार मामलों का ही समाधान हो सका। शेष को निस्तारण के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया गया।
विज्ञापन

जिले के 22 थानों पर शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। राजस्व व पुलिस अधिकारी संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। नरही थाने में कुल आठ मामले आए। जिसमें किसी भी मामले का निपटारा नहीं किया जा सका। सभी मामले राजस्व से संबंधित थे। शाहपुर बभनौली गांव निवासी राजनारायण साहनी ने बताया कि शाहपुर बभनौली खास मौजा में दो एकड़ जमीन की पैमाइश के लिए चक्कर लगा रहा हूं लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। चुरैली गांव निवासी मानकी देवी 75 वर्ष ने बताया कि मेरे चार पुत्र है लेकिन तीन पुत्रों ने मुंह मोड़ लिया है। थानाध्यक्ष हरिशंकर सिंह ने मानकी देवी को आश्वस्त किया कि आपके मामले का निराकरण किया जाएगा। इस मौके पर कानूनगो नरेंद्र बहादुर सिंह राम श्रंगार सहित लेखपाल मौजूद रहे। बैरिया थाने में सीमा मौर्य बैजनाथपुर, ददन यादव निवासी मुज के डेरा, कलावती देवी निवासी दलपतपुर, रंजीत यादव टोला फत्तेराय, श्याम बिहारी यादव, श्रीराम मिश्रा बैरिया, छितेश्वर बारी मधुबनी, हरिशंकर मौर्य मधुबनी सहित 18 ने शिकायत पत्र प्रस्तुत किया। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह समस्त उप निरीक्षक और तहसील क्षेत्र के लेखपाल मौजूद रहे। गड़वार में कुल चार मामले पहुंचे, जिसमें एक का निपटारा किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष उपनिरीक्षक अब्दुल हफीज खान ने फरियाद सुनी। पकड़ी थाने में नायब तहसीलदार सिकंदरपुर दुर्गेश कुमार ने दो मामलों का मौके पर ही निपटारा किया। बेल्थरारोड के उभांव थाना परिसर में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस पर कुल 12 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए। इनमें 10 का मौके पर निस्तारण किया गया। मौके पर प्रभारी निरीक्षक दिनेश पाठक सहित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। चितबड़ागांव में पांच लोग फरियाद लेकर पहुंचे। दो का समाधान हुआ। थानाध्यक्ष बृजेश सिंह, कानूनगो राजकुमार कौशिक, कानूनगो सुधीर पांडे तथा लेखपाल बृजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed