{"_id":"61c5fdfa4223c97faf46519b","slug":"orissa-and-sivan-won-their-matches-ballia-news-vns629775079","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़ीसा और सिवान ने जीते अपने मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़ीसा और सिवान ने जीते अपने मुकाबले
विज्ञापन
खेल निदेशालय की ओर से नरहीं में चल रही अखिल भारतीय आमंत्रण प्राइजमनी पुरुष फुटबाल प्रतियोगिता के तीसरे दिन उड़ीसा व सिवान ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज करते हुए अगले चक्र में प्रवेश किया। शनिवार को पहला मुकाबला चांदनी क्लब कोलकाता और सीएजी दिल्ली व दूसरा मुकाबला सीआरपीएफ जालंधर व उड़ीसा के मध्य होगा।
शुक्रवार को पहला मैच बालाघाट व सिवान के मध्य खेला गया। मैच में प्रयागराज वॉलीबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार राय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कड़े संघर्ष के बावजूद निर्धारित समय में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। मुकाबला टाईब्रेकर में जा पहुंचा, जहां सिवान ने 4-2 से बाजी मार ली। दूसरे मुकाबले में विभाग प्रचारक श्रीप्रकाश एवं जिला प्रचारक सत्येन्द्र ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। स्वागताध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री ने अतिथियों का स्वागत किया। पहले हॉफ के 42वें मिनट में जे ओरम के गोल की बदौलत उड़ीसा ने बढ़त बना ली। मैच के 67वें मिनट में चेन्नई के एच अमीरुद्दीन ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच का निर्णायक गोल 84वें मिनट में उड़ीसा के पी टिग्गा ने किया। मुकाबले में उड़ीसा 2-1 से विजयी रहा।
मैच के निर्णायक की भूमिका नृपेन हल्डर, प्रसून मण्डल, मो. इस्माइल, अब्दुल हनीफ ने निभाई।