फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Orders not implemented,

आदेशों पर अमल नहीं, सोशल डिस्टेंसिंग तार-तार

Mon, 18 May 2020 08:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
Orders not implemented,
नगर के स्टेशन- चौक रोड खुली दुकानों पर खरीददारी के लिए लगी भीड़। - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में कोरोना संक्रमित 12 मरीजों के मिलने के बाद जिले में आठ हॉटस्पॉट क्षेत्र बनाए गए हैं। ऐसे में जब सबसे अधिक एहतियात और सावधानी बरतनी चाहिए तब प्रशासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। दुकानदार रोस्टर के विपरीत दुकानें खोल रहे हैं। ई-रिक्शा चालक मानक से अधिक सवारियां ढो रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा है। इस स्थिति पर चिंता जताते हुए लोगों ने जिला प्रशासन से सख्ती बरतने की मांग की है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण पर काबू पाने के लिए जिलाधिकारी ने शर्तों के साथ दुकानें खोलने की छूट दी है। इसके लिए अलग-अलग तरह की दुकानों को खोलने के लिए रोस्टर बनाया गया है। एक सप्ताह तो रोस्टर का पालन हुआ लेकिन वर्तमान समय में दुकानदार रोस्टर का पालन न कर मनमाने ढंग से दुकानें खोल रहे हैं। ऐसी दुकानों पर लोगों की भीड़ हो रही है जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। इसके अलावा एक-एक सवारी बैठाने का आदेश ई-रिक्शा चालकों को दिया गया है लेकिन वे छह से सात सवारियों बैठा कर ले जा रहे हैं। ऐसे ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इतना नहीं रोडवेज बसों से आने वाले प्रवासी मजदूरों को भी ई-रिक्शा चालक बैठा कर ढोने का काम कर रहे हैं जबकि साथ में आम लोगों को भी बैठाते हैं। बाजारों में एक साथ सभी दुकानों के खुलने से सोशल डिस्टेंसिंग नाम की कोई चीज नहीं रह जाती।
विज्ञापन

जनपद में 12 कोरोना मरीज मिल चुके हैं। जिसके चलते जनपद के आठ इलाकों को हॉटस्पॉट में तब्दील कर दिया गया है। अगर इसी प्रकार जिला प्रशासन व पुलिस महकमा की उदासीनता बनी रही तो वह दिन दूर नहीं, जब नगर भी कोरोना संक्रमित मरीजों से पट जाएगा। इसके बाद जिला प्रशासन हाथ मलता रह जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
शहर में रोस्टर व मानक का पालन नहीं हो रहा है। इससे नगर में कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना की आशंका है। इस पर प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।- निपेंद्र द्विवेदी
-
प्रशासन को लॉकडाउन-4 में सख्ती से निबटना चाहिए। गाइडलाइन के अनुसार ही शहर में दुकानें खुले जिससे मानक व रोस्टर की धज्जियां ना उड़े।- सुनील सिंह मुनीब
-
ई-रिक्शा चालक मानक से अधिक सवारी बैठा रहे हैं। दुकानदार रोस्टर के विपरीत दुकानें खोल रहे हैं। इसके चलते बाजारों में भीड़ हो रही है जो कोरोना संक्रमण को देखते हुए ठीक नहीं है। इस पर प्रशासन को सख्ती करनी चाहिए।- सतीश सिंह

-
दुकानदार और ई-रिक्शा चालक प्रशासन के आदेशों पर अमल नहीं कर रहे हैं जो चिंताजनक है। इनको पता होना चाहिए कि जनपद में अब तक 12 कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।- हलचल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed