{"_id":"63d16008c39af65ca72a8978","slug":"order-to-sue-the-pleader-and-registrar-in-case-of-disappearance-of-files-of-cases-ballia-news-vns695583965-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: मुकदमों की पत्रावली गायब होने के मामले में पेशकार व रजिस्ट्रार पर मुकदमा का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: मुकदमों की पत्रावली गायब होने के मामले में पेशकार व रजिस्ट्रार पर मुकदमा का आदेश
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी बैरिया ने तहसीलदार के पेशकार व संबंधित रजिस्ट्रार कानूनगो पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश एसएचओ बैरिया को दिया है। यह आदेश तहसीलदार न्यायालय से गायब मुकदमों की पत्रावलियों का पता नहीं चल पाने के आरोप में दिया गया है।
बैरिया निवासी शिवकुमार वर्मा मंटन पुत्र शिवदयाल वर्मा निवासी बैरिया के मुकदमे से संबंधित छह पत्रावलियां तहसीलदार न्यायालय से गायब हो गई हैं। काफी खोजबीन पर भी पत्रावलियों का अता पता नहीं चला। पेशकार द्वारा यह कहने पर कि मैंने पत्रावली आरके को दे दी है, जबकि आरके का कहना कि पत्रावली मुझे नहीं मिली है। जिसके बाद उप जिलाधिकारी ने दोनों के खिलाफ शिव कुमार वर्मा उर्फ मंटन की शिकायती पत्र पर संबंधितों के खिलाफ बैरिया थाने में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है। तहसीलदार न्यायालय से विभिन्न मुकदमों के लगभग एक दर्जन से अधिक पत्रावली गायब हैं। इसके चलते वादकारी परेशान हैं। अधिकारी इस प्रकरण को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। दूसरी तरफ नवागत तहसीलदार सुदर्शन कुमार ने एमजे को तलब कर पूछताछ किया है। इस बाबत तहसीलदार ने बताया कि एमजे द्वारा आरके को पत्रावली रिसीव कराने का साक्ष्य प्रस्तुत किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पत्रावली गायब होने की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले में एसएचओ बैरिया को एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया गया है। विवेचना के दौरान सत्यता पता चलेगा कि पत्रावली कहां है और दोषी कौन है। -आत्रेय मिश्र, उपजिलाधिकारी, बैरिया