फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Order to register case against SHO Fefna, SI and six others

Ballia News: एसएचओ फेफना, एसआई समेत छह के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 14 Sep 2025 02:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Order to register case against SHO Fefna, SI and six others
बलिया। सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय ने लगभग एक साल पहले जमीन की रंजिश के मामले में लापरवाही बरतने पर तत्कालीन एसएचओ फेफना, एसआई समेत छह के खिलाफ केस दर्ज कर विवेचन का आदेश एसएचओ फेफना को दिया है। साथ ही एफआईआर की रिपोर्ट तीन दिन के अंदर न्यायालय को प्रेषित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

आरोप है कि पीड़ित का तत्कालीन एसएचओ एसएन चौबे एवं सब इंस्पेक्टर अजय कुमार की ओर से डॉक्टरी मुआयना नहीं कराय गया। पीड़ित से चाकू की चोट की जगह लाठी-डंडा से हमला करने की तहरीर लिखवाई। इस मामले में सीजेएम शैलेष कुमार पांडेय ने शुक्रवार को सुनवाई की।
विज्ञापन

फेफना थाना क्षेत्र के बैरिया गांव में जमीन विवाद को लेकर 11 जून 2024 को सोमारी देवी की पट्टीदार रिंकू देवी, उसके भाई जितेंद्र व चचेरे भाई शुभम उसके घर घुस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलीगलौज व मारपीट की। बाएं हाथ पर चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। शोर एवं हो हल्ला पर स्थानीय लोगों ने बीचबचाव किया। इस घटना की लिखित सूचना थाने पर दी गई लेकिन तत्कालीन एसएचओ सहजानंद चौबे ने चाकू से हमले की बात नहीं मानी।

इसकी जगह लाठी डंडे से हमला करने की बात की तहरीर लिखने के लिए विवश किया। पीड़ित के पुत्र मनोज को ही शांतिभंग में चालान कर दिया। वादी के चोटों का डॉक्टरी मुआयना भी विपक्षी के प्रभाव में नहीं हो पाया।
वादी अपनी गुहार लेकर पुलिस अधीक्षक एवं थाने का चक्कर काटती रही। 20 जून 2024 को सीजेएम कोर्ट में आवेदन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed