{"_id":"67e457e2a3b00d7fee06afde","slug":"order-to-file-case-against-je-and-investigator-for-showing-living-father-as-dead-ballia-news-c-20-vns1017-931537-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जिंदा पिता को मृत दिखाने पर जेई और विवेचक पर केस का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जिंदा पिता को मृत दिखाने पर जेई और विवेचक पर केस का आदेश
विज्ञापन
बलिया। विशेष न्यायाधीश महेश चंद्र वर्मा की अदालत ने बिजली विभाग के अवर अभियंता विनोद भारद्वाज, विवेचक सुमंत सिंह पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। बैरिया थाना क्षेत्र के तिवारी के मिल्की ग्राम सभा में साढ़े तीन साल पूर्व अवैध रूप से बिजली जलाने के मामले में झूठे तथ्य, झूठे साक्ष्य प्रस्तुत करने, नाबालिग के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने व उसके जिंदा पिता को मृत दिखाने के मामले में यह आदेश दिया है।
इस मामले में जिसको मृत दिखाया गया था, वह व्यक्ति भी अदालत में उपस्थित हुआ। उसने कहा कि साहब मैं मुहम्मद यसीन, मुल्जिम का पिता हूं तथा इंजीनियर साहब ने मुझे कागज में मृत दिखा दिया। आरोप पत्र में भी मृत दिखाकर मामले को आगे बढ़ाते जा रहे हैं। इस पर विशेष न्यायाधीश ने मुकदमा दर्जकर तीन दिन के अंदर इसकी काॅपी न्यायालय में प्रस्तुत करने का आदेश थानाध्यक्ष एंटी पावर थेफ्ट बलिया को दिया।
न्यायालय ने पुलिस अधीक्षक बलिया तथा अधीक्षण अभियंता पूर्वांचल विद्युत वितरण विभाग लिमिटेड को आदेश दिया कि अपने अधीनस्थों को निर्देशित करें कि भविष्य में कोई असांविधानिक कार्य न करें, जिससे किसी के जीवन एवं स्वतंत्रता के मूल अधिकारों का हनन हो। इसी के साथ आरोपी की जमानत अर्जी भी मंजूर कर ली है।