फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Order for salary reduction of 109 including 11 headmasters and 41 assistant teachers

Ballia News: 11 हेडमास्टर और 41 सहायक अध्यापक समेत 109 का वेतन काटौती का आदेश

Fri, 27 Dec 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Order for salary reduction of 109 including 11 headmasters and 41 assistant teachers
बलिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने 109 शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशकों का अनुपस्थित तिथि का वेतन काटने का आदेश दिया है। इनमें 41 सहायक अध्यापक, 46 शिक्षामित्र, 11 हेडमास्टर, 10 अनुदेशक व एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। सभी बीईओ, डीसी के अलावा जनपद एवं ब्लाॅक स्तरीय टास्क फोर्स के अधिकारियों के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले थे।
विज्ञापन

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बिना किसी सूचना के 109 अध्यापक, शिक्षामित्र तथा अनुदेशक अनुपस्थित मिले थे, जो लापरवाही का द्योतक है। इन सभी के खिलाफ नो वर्क नो पे के तहत कार्रवाई की गई है। बीएसए ने बताया कि संंबंधित शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशकों को सात कार्य दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न होने की दशा में विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

संबंधित प्रधानाध्यापकों से यह स्पष्ट करने को कहा गया है कि विद्यालय में बार-बार अनधिकृत रूप से अनुपस्थित कार्मिकों के संबंध में उनके द्वारा पूर्व में क्या कार्रवाई की गई है। संबंधित कार्मिक यदि उक्त दिवस पर मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन स्वीकृत अवकाश पर थे तो इस सूचना का अंकन विद्यालय रजिस्टर में रिफरेंस नंबर के साथ क्यों नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed