फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposing FDI in insurance sector

बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश का विरोध

Mon, 09 Mar 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 09 Mar 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Opposing FDI in insurance sector
बीमा क्षेत्र में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश की वृद्धि के विरोध में सोमवार को ट्रेड यूनियन आल इंडिया इंश्योरेंस इम्पलाईज एसोसिएशन के आह्वान पर भारतीय जीवन बीमा निगम जिला इकाई के  अधिकारियों और कर्मचारियाें ने कार्यालय पर तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 जिसका समर्थन विभिन्न श्रमिक संगठनाें ने किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध में जमकर नारेबाजी की। धरने को संबोधित करते हुए संगठन मंत्री विजय कुमार चौबे ने कहा कि बीमा क्षेत्र देश का एक महत्वपूर्ण वित्तीय क्षेत्र है। जिस पर देश के नागरिकों का काफी भरोसा रहता है।
विज्ञापन


यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार इस लोकप्रिय वित्तीय संगठन को कमजोर कर और विदेशी कंपनियाें को भारत का बाजार सौंपना चाहती है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अधिकारियाें और कर्मचारियों ने शपथ लिया कि किसी भी कीमत पर सरकार के इस जनविरोधी फैसले को सफल नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस अवसर पर विभिन्न संगठनाें ने भी समर्थन देकर धरना कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियाें के हौसले बुलंद किया। इस मौके पर पवन तिवारी, एसपी शुक्ला, रामजी तिवारी, विजय नारायण, अजय तिवारी, आनंद मोहन, विकेश पांडेय, नारायण राम, स्नेह प्रताप सिंह, अभय कुमार, अजय कुमार आदि मौजूद हे।


 रसड़ा संवाददाता के अनुसार : कस्बा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय पर अधिकारियों और कर्मचारियाें ने तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की। इस मौके पर बजरंगी राम, अनिल वर्मा, मनोज कुमार, विक्रम बहादुर, प्रेमचंद्र, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed