फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Opposed the amendment of the Land Acquisition Act

भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन का विरोध

Thu, 08 Jan 2015 10:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Thu, 08 Jan 2015 10:50 PM IST
विज्ञापन
Opposed the amendment of the Land Acquisition Act
केंद्र सरकार की ओर से भूमि अधिग्रहण कानून में संशोधन के विरोध को लेकर उत्तर प्रदेश किसान सभा और सीपीआई कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


दोनों संगठनों ने संयुक्त रूप से कस्बा के प्यारेलाल चौराहे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फुंका। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम रसड़ा अनिल कुमार मिश्रा को सौंपा।

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि केंद्र की सरकार गरीब, मजदूर और किसान विरोधी सरकार है। यह सरकार पूरी तरह से कारपोरेट घराने और विदेशी शक्तियों के इशारे पर संचालित हो रही है।
विज्ञापन


 उल्लेख किया गया है कि केंद्र की सरकार ने पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए भूमि अधिग्रहण कानून बनाकर किसानों से भूमि छीनने का काम करेगी और किसानाें को आत्महत्या करने को मजबूर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने नये भूमि अधिग्रहण कानून को तत्काल वापस करने की मांग की। चेताया कि अगर भूमि अधिग्रहण कानून वापस नहीं किया गया तो आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।


 इसकी सारी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इस मौके पर कामरेड जितेंद्र राजभर, रमेश चौहान, अवधेश पांडेय,  एकलाख खां, रामकेवल यादव, संदीप यादव, रामप्यारे गौतम, उमाशंकर चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed