{"_id":"2b6c4b690335ecbf64f1b04be1ca1bcc","slug":"opposed-by-civilians-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेट पर प्रकाशित सूची में गड़बड़ी पर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेट पर प्रकाशित सूची में गड़बड़ी पर धरना
अमर उजाला ब्यूरो बलिया
Updated Fri, 26 Feb 2016 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत में खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत विभिन्न वार्डों के राशन कार्डों के लिए दिए गए फार्मों तथा सूची एवं नेट पर प्रकाशित सूची में भिन्नता को लेकर शुक्रवार को नगरवासियों ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पांडेय कनक के नेतृत्व में एफसीआई गोदाम पर धरना दिया।
धरने में पहुंचे जिलापूर्ति अधिकारी अनिल कुमार यादव ने गड़बड़ी को दूर कर पुन: सूची फीड कराने का आश्वासन दिया तब जाकर 4 घंटे बाद धरना समाप्त हुआ।
नगर पंचायत रेवती में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत कार्डों के लिए वार्ड वार फार्म एवं सूची प्रेषित की गई थी। जब सूची प्रकाशित हुई तो इसमें भारी पैमाने पर त्रुटियां दिखीं। वार्ड वार कुल कार्डों की संख्या में जहां कटौती की गई थी वहीं कार्डों के यूनिट में कटौती व भिन्नता थी।
विज्ञापन
कार्डों के लिए अंकित नाम, उम्र, जन्मतिथि आदि में जहां भारी त्रुटियां थीं वहीं पुराने 772 कार्डों को समायोजित नहीं किया गया था। इसके साथ ही पुराने 40 प्रतिशत कार्ड धारकों का नाम भी नहीं था। साथ ही अंत्योदय गृहस्थी एवं पात्र गृहस्थी में एक ही व्यक्ति का नाम था।
अध्यक्ष प्रतिनिधि कनक पांडेय ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा इस मुद्दे पर एक सप्ताह पूर्व शिकायती पत्र प्रेषित किया गया था। इसके साथ ही मैंने समाज कल्याण मंत्री रामगोविंद चौधरी सहित अन्य अधिकारियों से मिलकर समस्या के बाबत बताया था।
इसके बाद भी समस्या जस की तस देख धरना प्रदर्शन को बाध्य होना पड़ा। चार घंटे तक चले धरना स्थल पर पहले तहसीलदार हीरालाल पहुंचे, लेकिन धरनाकारियों ने उनकी नहीं सुनी। बाद में डीएसओ यादव ने पहुंचकर नौ दिन के अंदर पुन: सूची फीड करने के बाद राशन कार्ड वितरण करने की बात कही।
इस पर कनक पांडेय ने धरना समाप्ति की घोषणा की । लेकिन उन्होंने कहा कि आश्वासन के बावजूद भी यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम चक्का जाम करने के लिए बाध्य होंगे। धरना में प्रमुख रूप से सभासद विजय बहादुर उपाध्याय, भोला राजभर, छोटेलाल राजभर के अलावा राजेश गुप्त, राजू पांडेय, परमवीर तिवारी, मानव तिवारी, श्रीप्रकाश साहनी, मुन्ना, कलियुगी पांडेय आदि रहे। संचालन ओमप्रकाश कुंवर मुन्नू ने किया।