फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   oppose the monopoly of distribution gas cylender

सिलेंडर वितरण में मनमानी से है नाराजगी

Sun, 28 Dec 2014 11:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 28 Dec 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
oppose the monopoly of distribution gas cylender
नगर से सटे मिड्ढा गांव स्थित नहर के पास नाराज गैस उपभोक्ताओं ने सड़क को करीब घंटा भर जाम कर दिया। उपभोक्ताओं का आरोप था कि मिड्ढा स्थित गैस गोदाम पर रविवार को सुबह से सिलेंडर के लिए उपभोक्ता खड़े रहे लेकिन तीन बजे तक गैस गोदाम का ताला नहीं खोला गया और न ही बताया गया कि आज सिलेंडर नहीं बंटेगा। इस दौरान उपभोक्ताआें ने गैस एजेंसी संचालक के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन



जाम की वजह से सड़क के दोनाें तरफ वाहनाें की लंबी कतार लग गई। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गणमान्यों और पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही उपभोक्ता सिलेंडर लेने के लिए मिड्ढा स्थित विजय गैस एजेंसी गोदाम पर खड़े थे लेकिन गोदाम का ताला करीब तीन बजे तक नहीं खोला गया।

 आरोप लगाया कि एजेंसी संचालक द्वारा सिलेंडर वितरण के लिए तैनात किए गए कर्मचारी प्रदीप कुमार चौबे के मोबाइल पर संपर्क किया जा रहा था तो बार-बार मोबाइल कवरेज एरिया से बाहर बता रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि जब से गोदाम पर प्रदीप कुमार चौबे को तैनात किया गया है, तब से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही है। कहा कि न तो उनका मोबाइल उठता है और न ही कोई सकारात्मक उत्तर दिया जाता है।

 10 बजे से पहले गोदाम नहीं खोला जाता है। उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालक  से मांग की कि समय से गोदाम खोलकर सिलेंडर वितरण किया जाए और वितरण के लिए तैनात कर्मचारी को तत्काल हटाया जाए। इस मौके पर नरेंद्र कुमार, वसीम अख्तर, दीपक कुमार, सुमन ठाकुर, केदारनाथ पांडेय, हीरालाल, गौतम गुप्ता, रविशंकर पांडेय, अरुण कुमार ओझा, कमलेश समेत सैकड़ों उपभोक्ता मौजूद रहे।



इस बाबत विजय गैस एजेंसी संचालक दीपक सिंह ने बताया कि रविवार को ट्रक तीन बजे के बाद गोदाम पर पहुंचा, जिसके कारण दिक्कत हुई है। आगे से ऐसा नहीं होगा। बताया कि तैनात कर्मचारी को समझा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed