फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operator of Purvanchal Bank's Customer Service Center missing

पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक लापता

Sat, 01 Aug 2020 05:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Operator of Purvanchal Bank's Customer Service Center missing
बैरिया। कस्बा के जीप स्टैंड के सामने स्थित पूर्वांचल बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र का संचालक शुक्रवार से ही लापता है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज किया है।
विज्ञापन

रेवती थाना क्षेत्र के गोपाल नगर निवासी दिलीप कुमार यादव (25) पुत्र राम प्रवेश यादव का ग्राहक सेवा केंद्र बैरिया जीप स्टैंड के पास संचालित होता है। दिलीप हर रोज सुबह 9 बजे के लगभग घर से निकलता था और ग्राहक सेवा केंद्र का कार्य पूरा कर शाम 6 बजे तक घर पहुंच जाता था। शुक्रवार को देर रात तक जब दिलीप घर नहीं पहुंचा तो उसके परिजनों की चिंता बढ़ी।
विज्ञापन

उसके मोबाइल पर संपर्क किया गया लेकिन उसके मोबाइल का स्विच ऑफ था। रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की गई लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद दिलीप के पिता ने किसी अनहोनी की आशंका से बैरिया थाने में तहरीर दी। एसएचओ बैरिया संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट लिख कर दिलीप के मोबाइल नंबर और उसके साथियों जिनसे उसकी बातें होती थी का नंबर इकट्ठा कर बात करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed