फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operation theater of Women's Hospital closed for 48 hours

48 घंटे के लिए महिला अस्पताल का ऑपरेशन थिएटर बंद

Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Operation theater of Women's Hospital closed for 48 hours
बलिया। जिला महिला अस्पताल में मंगलवार को एक प्रसूता की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। गर्भवती को ऑपरेशन थिएटर में नार्मल डिलीवरी हुई थी। अस्पताल प्रशासन ने 48 घंटे के लिए ऑपरेशन थिएटर बंद कर दिया है। वहीं, डिलीवरी का कार्य दूसरे लेबर रूम में शुरू कर दिया। जबकि डिलीवरी के दौरान रही चार कर्मचारियों को पांच दिन के लिए क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में नगर निवासी एक गर्भवती महिला की ओटी में नॉर्मल डिलीवरी हुई। इसके बाद जांच रिपोर्ट में प्रसूता कोरोना पॉजिटिव पाई गई। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया। संक्रमण से बचाव को ओटी और लेबर रूम का दवा का छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए 48 घण्टे के लिए ओटी को बंद कर दिया गया। विभागीय जानकारी के अनुसार डिलीवरी के समय महिला के पास चार कर्मचारी मौजूद थे, सभी को क्वारंटीन होने के आदेश दिए गए। बताया गया कि अगर उनमें से कोरोना लक्षण मिलते हैं तो उन्हें होम आईसोलेसन में भेज दिया जाएगा। इस बाबत जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा ने बताया कि डिलीवरी के बाद जानकारी हुई कि प्रसूता कोरोना पॉजिटिव है। जानकारी होते ही उसे आइसोलेट कर दिया गया है। कहा कि चार कर्मचारियों को पांच दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया है। वही 48 घंटे के लिए ओटी बंद की गई है ताकि अन्य मरीज प्रभावित ना हो। इसके लिए दूसरा लेबर रूम खोल दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिनों के लिए कचहरी बंद
बलिया। जिला कचहरी में मंगलवार को जिला जज के अर्दली सहित पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद कचहरी में हड़कंप मच गया। कचहरी को सैनिटाइज करने और साफ सफाई करने के उद्देश्य से दो दिन के लिए जिला जज गजेंद्र कुमार ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed