फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Operation of 516 community toilets started, process of selection of groups going on for the rest

516 सामुदायिक शौचालयों का संचालन शुरु, शेष के लिए चल रही समूहों के चयन प्रकिया

Sat, 18 Sep 2021 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Operation of 516 community toilets started, process of selection of groups going on for the rest
बलिया। जिले के गांवों में बने 602 सामुदायिक शौचालयों के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। अबतक 516 सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों को दी जा चुकी है। शेष का संचालन के लिए समूहों के चयन का कार्य चल रहा है। उधर, सामुदायिक शौचालयों की जिओ टैगिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन

जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत करीब 11 माह पहले भारत सरकार ने व्यक्तिगत शौचालय आवंटन के स्थान पर सामुदायिक शौचालय निर्माण का निर्देश दिया ताकि शौचालय की सुविधा से वंचित लोगों को लाभ मिल सके। इसके निर्माण के लिए राज्य वित्त, केंद्र वित्त तथा मनरेगा से धनराशि निर्धारित की गई। योजना के तहत कई गांवों में सामुदायिक शौचालय का निर्माण शुरू हुआ। जिले में निर्धारित लक्ष्य 818 के सापेक्ष अब तक कुल 602 गांवों में सामुदायिक शौचालय बन कर तैयार हो चुके हैं। इनके संचालन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वच्छ भारत मिशन के अधिकारियों की मानें तो अब तक 516 महिला स्वयं सहायता समूहों का चयन कर संबंधित गांव के सामुदायिक शौचालय संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। शेष बचे 86 गांवों के सामुदायिक शौचालयों के संचालन को लेकर महिला समूहों के चयन की प्रक्रिया शुरु की गई है। एक सप्ताह में प्रकिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद यह सामुदायिक शौचालय संचालित होने लगेंगे। उधर, शौचालयों की जिओ टैगिंग का कार्य भी तेजी से चल रहा है। अबतक बने 602 के सापेक्ष 590 सामुदायिक शौचालयों की जिओ टैगिंग की जा चुकी है।
विज्ञापन

सामुदायिक शौचालयों के संचालन की जिम्मेदारी महिला स्वयं सहायता समूहों केे दिए जाने की प्रक्रिया चल रही है। अबतक 516 का संचालन शुरु हो चुका है, शेष के संचालन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिओ टैगिंग भी अधिकांश हो चुके हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- इसरार अहमद, जिला समन्वयक, स्वच्छ भारत मिशन, बलिया
-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed